फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhu has golden hundred years completed

बीएचयू ने पूरे किए स्वर्णिम सौ साल

Sat, 13 Feb 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Sat, 13 Feb 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bhu has golden hundred years completed
काशी का गौरव और महामना की तपस्थली सज धजकर इठला रही है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने आज अपने स्वर्णिम सौ साल पूरे कर लिए। लंबे और मुश्किलों भरे इस सफर में कई पड़ाव आए लेकिन इसकी चमक हर रोज सूरज की किरणों के साथ और गाढ़ी होती गई।
विज्ञापन


आज किसी दुलहन की मानिंद सजा बीएचयू अपने ऐतिहासिक गौरव पर नाज कर रहा है तो इसके पीछे दस दशक का संघर्ष साफ झलक रहा है। शनिवार को विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया जाएगा और इसकी खुशी एक दिन पहले से ही परिसर के कोने-कोने से नजर आने लगी।
विज्ञापन


स्थापना दिवस पर शनिवार को सरस्वती पूजन के बाद झांकियों की शोभायात्रा निकाली जाएगी। झांकियों की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिन मार्गों से शोभायात्रा गुजरनी है, एक दिन पहले ही उन्हें फूलों और झंडियों से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश ही नहीं बल्कि एशिया के ख्यातिलब्ध बीएचयू के इस गौरवमयी दिन के साक्षी बनने को लेकर सभी आह्लादित हैं। कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने शुक्रवार को स्थापना दिवस पर निकाली जाने वाली झांकियों की तैयारी का जायजा लिया।

महिला महाविद्यालय, विधि संकाय और दृश्य कला संकाय में जाकर उन्हाेंने झांकियां देखी जिसे छात्र-छात्राएं अंतिम रूप देने में लगे हुए थे। उन्होंने उन मार्गों का भी जायजा लिया जिधर से ये शोभायात्रा गुजरनी है।


मालवीय भवन के ठीक सामने बड़ा स्टेज बनाया जा रहा है, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम होना है। कुलपति ने स्वतंत्रता भवन की भी तैयारियों का जायजा लिया, जहां मानव संसाधन विकास मंत्री को आना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed