फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU girl student shows bravery at highway

BHU की छात्रा ने दिखाई बहादुरी, हाईवे पर पीछा कर पकड़वाए पशु लदे तीन ट्रक

Tue, 10 Oct 2017 03:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही Updated Tue, 10 Oct 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
BHU girl student shows bravery at highway
पुलिस की मौजूदगी में एक ट्रक भागने पर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी-इलाहाबाद  हाईवे पर पशु तस्करी का नेटवर्क दिनोंदिन मजबूत होता जा रहा है और पुलिस सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। जो काम पुलिस को करना चाहिए, वह काम भदोही में बीएचयू की एक छात्रा ने किया है।
विज्ञापन


सोमवार की देर रात वाराणसी से पशु तस्करों का पीछा कर छात्रा ने गोपीगंज के पास लालानगर में पशुओं से लदे तीन ट्रकों को रोककर पुलिस के हवाले किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में एक ट्रक लेकर तस्कर फरार हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद बीएचयू की छात्रा नेहा यादव ने पुलिस और पशु तस्करों की मिलीभगत का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया और पुलिस को खरी खोटी सुनाई। आधी रात में जीटी रोड पर घंटों तक ड्रामा चलता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि छात्रा पिछले कुछ दिनों से पशु तस्करों के खिलाफ सड़क पर उतर आई है। कुछ दिन पहले चंदौली में भी नेहा ने पशु तस्करी का खुलासा कराया था। 
 

रात 11 बजे से तीन बजे तक जीटी रोड पर हंगामा

BHU girl student shows bravery at highway
UP Police
सोमवार की देर रात नेहा और उसके कुछ साथी वाराणसी के डाफी में हाईवे पर थे। तभी उन्होंने देखा की कुछ ट्रकों में पशुओं को लादकर ले जाया जा रहा है। नेहा ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रकों का पीछा किया और भदोही जिले के लालानगर टोल प्लाजा पर तीन ट्रकों को रोक लिया और पुलिस को सूचना देकर ट्रक और तस्करों को उन्हें सौंप दिया।

लेकिन, हद तो तब हो गई, जब पुलिस की मौजूदगी में एक ट्रक भाग निकला। इसके बाद नेहा यादव और उनके साथियों ने हाईवे पर जमकर हंगामा किया और आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत थी, जिस वजह से एक ट्रक भाग निकला।

सीओ ज्ञानपुर ने भागे ट्रक को खोजने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक नहीं मिला है। पुलिसकर्मियों से नेहा की इस बात पर काफी देर तक नोकझोंक हुई। यह पूरा मामला हाईवे पर 11 बजे से लेकर तीन बजे तक चलता रहा। नेहा द्वारा पकड़े गए दो ट्रकों और छह तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed