{"_id":"685232f941f774d1730ac8f7","slug":"bhu-former-student-donated-his-father-eyes-in-varanasi-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बीएचयू के पूर्व छात्र ने करवाया पिता का नेत्रदान, इलाज के दौरान ली थी अंतिम सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बीएचयू के पूर्व छात्र ने करवाया पिता का नेत्रदान, इलाज के दौरान ली थी अंतिम सांस
Wed, 18 Jun 2025 09:01 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 18 Jun 2025 09:01 AM IST
सार
Varanasi News: पिता के निधन के बाद बेटे वीरेंद्र मौर्य ने उनका नेत्रदान कराने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद बीएचयू आई बैंक की टीम ने पारसनाथ का मरणोपरान्त नेत्रदान करवाया।
विज्ञापन
बीएचयू आई बैंक की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू के पूर्व छात्र वीरेंद्र कुमार मौर्य ने अपने पिता पारसनाथ के निधन के बाद नेत्रदान करवाया। मूल रुप से सोनभद्र के लोहारा सुकृत निवासी पारसरनाथ ने बीएचयू अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में इलाज के दौरान सोमवार की रात अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
क्षेत्रीय नेत्र संस्थान बीएचयू आई बैंक के चेयरमैन और नेत्र रोग विभागाध्यक्ष प्रो. आरपी मौर्य ने बताया कि पिता के निधन के बाद बेटे वीरेंद्र मौर्य ने उनका नेत्रदान कराने की इच्छा जाहिर की। इसकी जानकारी मिलने पर बीएचयू आई बैंक की टीम में डॉ. माधव गोयल, आशुतोष त्रिपाठी एवं प्रतीक कुमार सिंह ने बिना समय गंवाए पारसनाथ का मरणोपरान्त नेत्रदान करवाया।
विज्ञापन
नेत्र सर्जन डॉ. माधव ने उनके बेटे वीरेंद्र कुमार मौर्य को नेत्रदाता परिवार सम्मान पत्र भी दिया। प्रो. आरपी मौर्य ने बताया कि दान में मिली कॉर्निया से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को रोशनी मिल जाएगी।
विज्ञापन