फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU first time South East Asian festival of Buddha Pawarana Day celebrated explained significance of festival

बीएचयू: पहली बार मना बुद्ध का दक्षिण पूर्वी एशियाई त्योहार पवारणा दिवस, छात्र-छात्राओं ने बताया पर्व का महत्व

Tue, 07 Oct 2025 05:45 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 07 Oct 2025 05:45 AM IST
सार

Varanasi News: पवारण दिवस को बौद्ध देशों में अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है। परंपरानुसार इस दिन विधि-विधान से पूजन होते हैं। पवारण एक बौद्ध अनुष्ठान है जो आश्विन पूर्णिमा को मनाया जाता है।

विज्ञापन
BHU first time South East Asian festival of Buddha Pawarana Day celebrated explained significance of festival
पवारण दिवस पर माैजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: बीएचयू में पहली बार दक्षिण पूर्वी एशियाई देश का विख्यात बौद्ध पर्व पवारणा दिवस मनाया गया। इसी दिन अपनी माता महामाया देवी को स्वर्ग में अभिधम्म का उपदेश देने के बाद भगवान बुद्ध तावतिंस स्वर्ग से पृथ्वी पर आए थे। फिर उन्होंने ये गूढ़ उपदेश अपने प्रमुख शिष्य अरहंत सारिपुत्त को दिए। 

विज्ञापन


पालि एवं बौद्ध अध्ययन विभाग के विद्यार्थियों ने सोमवार को म्यांमार, थाईलैंड, कंबोडिया, लाओस, श्रीलंका और वियतनाम जैसे देशों के विशेषज्ञों के साथ मिलकर एक विशेष कार्यक्रम कराया। विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार यादव ने कहा कि इस दिन भिक्षुओं के वर्षावास (चातुर्मास) का समापन होता है।
विज्ञापन


म्यांमार के भिक्षु आए, हुआ मंगलपाठ
म्यांमार के भिक्षु पञ्ञावंस और भिक्षु पोणेय्य ने इस पर्व के इतिहास और परंपरा पर प्रस्तुति दी। थाईलैंड के अनंतचाय नगमचालाह ने थाई परंपरा पर अपने विचार साझा किए। वियतनाम के भिक्षु और भिक्षुणियों ने पवित्र मंगलपाठ प्रस्तुत किया। सिद्धार्थ नेगी ने तिब्बती दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास कुमार ने मिथिला और वाराणसी क्षेत्र में मनाए जाने वाले हिंदू परंपराओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में प्रो. प्रीति कुमारी दुबे, डॉ. बुद्धघोष, डॉ. शैलेंद्र कुमार सहित कई विदेशी छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed