{"_id":"69c37a1a1852d4ac5c04ed2c","slug":"bhu-firing-case-shots-fired-to-avenge-beating-three-arrested-two-at-large-in-varanasi-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU Firing Case: पिटाई का बदला लेने के लिए चलाई थीं गोलियां, तीन गिरफ्तार, दो की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU Firing Case: पिटाई का बदला लेने के लिए चलाई थीं गोलियां, तीन गिरफ्तार, दो की तलाश
Wed, 25 Mar 2026 11:31 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:31 AM IST
सार
Varanasi News: बीएचयू बिड़ला ए छात्रावास के पास की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो की तलाश की जा रही है। सभी आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम है।
विज्ञापन
ऋषभ राय, तपस राय, पीयूष तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू बिड़ला ए छात्रावास के पास हत्या की नीयत से चार राउंड फायरिंग करने के आरोपी पीयूष तिवारी निवासी रोहतास, बिहार, ऋषभ राय और तपस राय निवासी कैमूर बिहार को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इन सभी आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 32 बोर का पिस्टल बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 22 फरवरी को बीएचयू में बिड़ला ए छात्रावास के पास रोशन मिश्रा और उसके साथियों पर जान से मारने की नीयत से चार राउंड फायरिंग की थी। इस मामले में पीड़ित रोशन मिश्रा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
सर्विलांस से मिले इनपुट और सीडीआर की मदद से पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन बिहार के पटना स्थित सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में ट्रेस की। तीनों अपने मित्र के यहां किराये के कमरे में ठहरे हैं। पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; दिल दहला देने वाली घटना: बूढ़ी मां के सामने बेटे-बेटी की मौत, बच्चों का चेहरा भी नहीं देख सकीं; तस्वीरें
पूछताछ में मुख्य आरोपी पीयूष तिवारी ने बताया कि वह बीएचयू में एमए प्रथम वर्ष का छात्र है। उसका रोशन मिश्रा और उसके साथियों से विवाद हुआ था। रोशन मिश्रा और उसके साथियों ने उसकी पिटाई की थी।
इसी रंजिश में उसने अपने दोस्त ऋषभ राय और तपस राय के साथ मिलकर रोशन मिश्रा और उसके साथियों पर चार राउंड फायरिंग की थी। घटना के बाद सभी आरोपी बिहार में अलग-अलग जगहों पर छिपकर रह रहे थे। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्रकरण में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।