फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Fee Hike Students movement intensifies day by day Priyanka Gandhi also raised her voice

BHU Fee Hike: फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का आंदोलन हो रहा तेज, प्रियंका गांधी ने भी उठाई आवाज

Thu, 13 Oct 2022 11:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 13 Oct 2022 11:19 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बाद बीएचयू में भी कई पाठ्यक्रमों और सेवाओं के शुल्क बढ़ा दिए गए हैं। फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। 

विज्ञापन
BHU Fee Hike Students movement intensifies day by day Priyanka Gandhi also raised her voice
बीएचयू केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्विद्यालय (बीएचयू) में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। पिछले दिनों केंद्रीय कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर छात्रों ने इसे वापस लेने की मांग की थी। वहीं उस मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस पर आवाज उठाई है। छात्रों ने सोशल मीडिया पर समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने फीस वृद्धि का जो फैसला लिया है, वह गलत है।

विज्ञापन

प्रियंका गांधी क्या बोलीं

अपने ट्विटर हैंडल पर प्रियंका गांधी ने लिखा है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 400 प्रतिशत फीस वृद्धि के बाद अब बीएचयू में भी 50 प्रतिशत फीस वृद्धि कर दी गई है।  प्रियंका गांधी ने लिखा है कि भाजपा सरकार की नीतियों के चलते सामान्य घरों के लाखों बच्चों की पढ़ाई-लिखाई छूट जाएगी। भाजपा राज में युवा विरोधी नीतियों का यह चरम काल है। शिक्षा महंगी है और नौकरियों का बुरा हाल है। इधर, भगत सिंह छात्र मोर्चा ने भी शुक्रवार दोपहर में सेंट्रल ऑफिस का घेराव करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


NSUI कार्यकर्ताओं ने फूंका था शिक्षा मंत्री का पुतला
बीएचयू में हॉस्टल के साथ ही विभिन्न पाठयक्रमों में फीस वृद्धि के विरोध में बुधवार को एनएसयूआई बीएचयू इकाई के कार्यकर्ताओं ने शिक्षामंत्री का पुतला फूंका था। मधुबन पार्क के पास उनकी प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों से जमकर नोकझोंक भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

BHU Fee Hike Students movement intensifies day by day Priyanka Gandhi also raised her voice
बीएचयू परिसर में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन कर रहे चंदन मेहता ने कहा कि बीएचयू में फीस वृद्धि के कारण ग्रामीण और आदिवासी परिवेश से आने वाले वंचित तबके के छात्रों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। राजीव नयन ने कहा कि सरकार की नीति शिक्षा विरोधी है। बीएचयू प्रशासन इसी नीति का अनुसरण करते हुए छात्रों को शिक्षा के अधिकार से वंचित करने में लगा है। 

बीएचयू में दीक्षांत समारोह से पहले विरोध में उतरे छात्र 
बीएचयू में दस दिसंबर को होने वाले 102वें दीक्षांत समारोह से पहले छात्रों का विरोध शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को केंद्रीय कार्यालय पर छात्र कुलपति से मिलने पहुंचे। नहीं मिल पाने पर बाहर प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया। 

छात्रों ने बताया कि दीक्षांत को लेकर छह सितंबर को जारी आदेश में 2019-20 और 2020-21 में पास होने वाले छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह में उपाधि नहीं देने की बात सामने आई है। इसमें 2021-22 वाले छात्रों को समारोह में मेडल, डिग्री दोनों देने का जिक्र है। इसको लेकर छात्रों ने जमकर नारेबाजी भी की। 

उनका कहना था कि दीक्षांत समारोह में उपाधि पाना सभी छात्रों का सपना होता है, लेकिन विश्वविद्यालय ने भेदभाव किया है। ऐसे में परंपरा के अनुसार, 2019-20 और 2020-21 में पास होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को भी उपाधि दी जाए। सूचना पाकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य भी पहुंच गए और छात्रों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। उनका कहना था कि अगर विश्वविद्यालय ने मांगे नहीं मानीं तो उग्र आंदोलन करेेंगे। इसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

धरने पर अड़े हैं आयुर्वेद संकाय के छात्र

BHU Fee Hike Students movement intensifies day by day Priyanka Gandhi also raised her voice
छात्रों ने दीवारों पर पोस्टर चस्पा कर अपनी नाराजगी जाहिर की - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू में मांगें पूरी नहीं होने के विरोध एक बार फिर से छात्र पोस्टर चस्पा करने लगे हैं। पीजी में सीट वृद्धि की मांग को लेकर कुलपति आवास के सामने धरने पर बैठे आयुर्वेद संकाय के छात्रों ने दीवारों पर पोस्टर चस्पा कर नाराजगी जाहिर की। विश्वविद्यालय प्रशासन पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। साथ ही रैली निकालकर नारेबाजी भी की।

वीसी आवास के सामने धरने पर बैठने की वजह से मालवीय भवन से एलडी गेस्ट हाउस जाने वाली सड़क पर आवागमन ठप हो गया। गुरुवार को छात्रों ने आईएमएस बीएचयू सहित परिसर में हाथ में बैनर, पोस्टर लेकर रैली निकाली। जो कि कुलपति आवास से निकलकर आईएमएस गेट, केएन उड्डुप्पा, मधुबन, महिला महाविद्यालय होते हुए कुलपति आवास पर समाप्त हुई। छात्रों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed