फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Fee Hike ABVP workers protest lanka gate said we will be removed only after withdrawal of fee hike

BHU Fee Hike: बीएचयू के सिंह द्वार पर ABVP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कहा- फीस वृद्धि वापसी के बाद ही हटेंगे

Wed, 09 Nov 2022 05:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Nov 2022 05:59 PM IST
सार

बीएचयू में फीस वृद्धि के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं की ओर से छात्र अधिष्ठाता कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना करीब एक महीने से चल रहा है। बुधवार को छात्रों ने बीएचयू के सिंह द्वार पर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
BHU Fee Hike ABVP workers protest lanka gate said we will be removed only after withdrawal of fee hike
ABVP कार्यकर्ताओं ने बंद किया बीएचयू का सिंह द्वार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में फीस वृद्धि के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने बुधवार को धरना देकर आवाज बुलंद की। दोपहर बाद सिंह द्वार पर धरना दे रहे कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर फीस वृद्धि वापसी की मांग की। कहा कि जब तक फीस वृद्धि वापस नहीं हो जाती, तब तक हम गेट से नहीं हटेंगे। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में छात्रावास सहित अन्य मदों में फीस वृद्धि को लेकर विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं की ओर से छात्र अधिष्ठाता कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना करीब एक महीने से चल रहा है। इस दौरान कई बार अधिकारियों ने बातचीत भी की लेकिन कार्यकर्ता फीस वृद्धि वापसी की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन


परिषद के बीएचयू इकाई के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से केवल फीस वृद्धि ही नहीं की गई बल्कि अतिथि गृह में ठहरने वालों के लिए भी कमरे का किराया बढ़ा दिया गया। विश्वविद्यालय के हॉल का भी शुल्क बढ़ा दिया गया है, जो गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर सिंह द्वार पर धरने को लेकर भारी संख्या में पुलिस भी तैनात रही। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही विश्वविद्यालय की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed