फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU entranceexam from August 16 to 31 and results will come in September

बीएचयू में अक्तूबर से दाखिले की तैयारी, 16 से 31 अगस्त तक प्रवेश परीक्षा, सितंबर में आएगा परिणाम

Mon, 13 Jul 2020 08:34 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 13 Jul 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
BHU entranceexam from August 16 to 31 and results will come in September
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में अक्तूबर से नए सत्र में दाखिले की तैयारी में विश्वविद्यालय प्रशासन लग गया है। 16 से 31 अगस्त तक प्रवेश परीक्षा के बाद सितंबर के तीसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी किए जाएंगे और उसके बाद एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी। विश्वविद्यालय में नए सत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए इस बार करीब सवा पांच लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से देश भर के 202 शहरों में प्रवेश परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है। 16 से 31 अगस्त तक प्रवेश परीक्षा की तैयारी परीक्षा विभाग में जोर शोर से चल रही है। इसमें वाराणसी में ऑफलाइन और बाकी शहरों में ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी है। इसके बाद अक्तूबर के पहले सप्ताह से दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

 

विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा की तिथि प्रस्तावित होने के बाद से ही तैयारी चल रही है। सितंबर में परिणाम जारी करने के साथ ही अक्तूबर के पहले सप्ताह से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। - मनोज पांडेय, परीक्षा नियंता, बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed