फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu entrance exam to be held from 24 august

केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी, प्रवेश पत्र तैयार करने में जुटे कर्मचारी

Fri, 14 Aug 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
bhu entrance exam to be held from 24 august
बीएचयू प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 24 अगस्त से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया लगभग पूरी होने के बाद अब प्रवेश पत्र तैयार कराए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि 17 अगस्त तक प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे और अभ्यर्थी नियमानुसार ईमेल आईडी-पंजीकरण नंबर आदि डालकर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

बीएचयू में स्नातक- स्नातकोत्तर की प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित होने के बाद अभ्यर्थी प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे हैं। देश भर से करीब सवा पांच लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हैं। दो चरणों में होने वाली परीक्षा का पहला चरण 24 से 31 अगस्त और दूसरा 9 से 14 अगस्त तक होगा। 15 अगस्त के बाद प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी जिससे की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को समय से प्रवेश पत्र मिल सके।
विज्ञापन

परीक्षा नियंता मनोज पांडेय ने बताया कि छात्र छात्राओं के प्रवेश पत्र तैयार कराए जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और निर्धारित पाठ्यक्रम की परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पूर्व संबंधित छात्र छात्रा पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, ईमेल आईडी आदि के माध्यम से प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed