फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU entrance exam result released preparation for counseling from next week

छात्रों को राहतः बीएचयू प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, अगले सप्ताह से काउंसिलिंग कराने की है तैयारी

Mon, 22 Nov 2021 10:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 22 Nov 2021 10:36 PM IST
सार

बीएचयू प्रवेश परीक्षा खत्म होने के डेढ़ माह बाद सोमवार को एनटीए की ओर से परिणाम जारी कर दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अगले सप्ताह से काउंसिलिंग कराए जाने की तैयारी है। 

 

विज्ञापन
BHU entrance exam result released preparation for counseling from next week
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में यूजी, पीजी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। प्रवेश परीक्षा खत्म होने के डेढ़ माह बाद सोमवार को एनटीए की ओर से परिणाम जारी कर दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अगले सप्ताह से काउंसिलिंग कराए जाने की तैयारी है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में इस बार प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी एनटीए यानि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को दी गई थी। इस सत्र में प्रवेश के लिए देशभर से करीब चार लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। एनटीए की ओर से देश में बने 185 केंद्रों पर 28 सितंबर से 9 अक्तूबर तक प्रवेश परीक्षा तो किसी तरह करा ली गई लेकिन परिणाम के लिए अभ्यर्थियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


इस बीच तीन से पांच नवंबर तक आंसर की जारी कर एनटीए ने आपत्ति भी मांगी थी। प्रवेश परीक्षा में देरी के विरोध में छात्रों ने भी सोशल मीडिया पर ‘वी वांट बीएचयू रिजल्ट’ नाम से मुहिम भी शुरू की थी, जिसमें परिणाम जारी करने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध

बीएचयू के पीआरओ डॉ. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एनटीए की ओर से जारी परिणाम की जानकारी एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा अभ्यर्थियों के उस मेल आईडी पर भी दी गई है, जिससे उन्होंने आवेदन किया था। अगले सप्ताह से काउंसिलिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed