फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Entrance exam: Five months later of lockdown Mahamana bagiya got buzzed again sudent in bhu campus varanasi

BHU: पांच महीने बाद महामना की बगिया फिर से हुई गुलजार, इसलिए लौटी रौनक

Mon, 24 Aug 2020 10:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 24 Aug 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
BHU Entrance exam: Five months later of lockdown Mahamana bagiya got buzzed again sudent in bhu campus varanasi
बीएचयू में आए छात्र। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल मे बंद चल रहे काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) कैंपस में पांच महीने बाद पहले जैसी रौनक दिखी। स्नातक-स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए सोमवार से शुरू प्रवेश परीक्षा को लेकर विभागों में चहल-पहल भी रही।

विज्ञापन

स्नातक-स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए इस बार सवा पांच लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। विश्वविद्यालय की ओर से देश भर में 203 शहरों में बनाए केंद्रों पर दो चरणों में होने वाली परीक्षा का पहला चरण 24 अगस्त से 30 अगस्त और दूसरा चरण 9 सितंबर से 18 सितंबर तक होगा।
विज्ञापन



इधर सोमवार को वाराणसी और आसपास के जिलों के अभ्यर्थी सुबह पहुंचे। जहां सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया। पहले दिन पीजी के 38 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के लिए बीएचयू कैंपस में 5 केंद्र बनाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां अभ्यर्थी ऑफलाइन परीक्षा देंगे, जबकि इसके बाहर जिले में कुल 17 केंद्रों और देश भर में 203 शहरों में ऑनलाइन परीक्षा कराई जा रही है। इधर चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर ओपी राय  के निर्देशन में जहा प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम लगातार भ्रमण कर रही है।

वहीं विश्वविद्यालय की ओर से दूरदराज से आने वाले छात्रों के लिए मेन गेट पर हेल्पडेस्क भी बनाया गया है। यहां उनकी समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed