फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu entrance exam

सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन पर विशेष जोर, हर परीक्षा केंद्र पर होंगी हैंडवाश सहित अन्य सुविधाएं

Sat, 22 Aug 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
bhu entrance exam
बीएचयू में स्नातक और स्नातकोतर में दाखिले के लिए 202 से अधिक शहरों में होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 24 अगस्त से शुरू हो रही परीक्षा में कोरोना संक्रमण के लिहाज से सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन आदि पर विशेष जोर दिया जा रहा है। हर शिफ्ट की परीक्षा के बाद केंद्रों पर सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। परीक्षा के सफल संचालन के लिए कुलपति की ओर से सभी जिलाधिकारियों को भी पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए करीब सवा पांच लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक पहले चरण की परीक्षा 24 से 31 अगस्त और दूसरे चरण की परीक्षा 9 से 18 सितंबर तक होगी। इसके लिए नियमानुसार परीक्षा के सप्ताह भर पहले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए जा रहे हैं। अब जबकि प्रवेश परीक्षा शुरू होने में केवल 2 दिन का ही समय बचा हुआ है, ऐसे में देशभर में बने केंद्रों पर परीक्षा के संचालन के लिए कुलपति प्रो. राकेश भटनागर की ओर से सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेज दिया गया है। परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था में लगे लोगों से वहां सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराने को कहा गया है। हर शिफ्ट की परीक्षा के बाद वहां सैनिटाइजेशन भी कराया जाएगा। विवि प्रशासन के मुताबिक कोविड से बचाव को लेकर परीक्षा के आयोजन में होने वाले खर्च को लेकर विश्वविद्यालय ने पिछले साल के मुकाबले करीब दोगुनी राशि उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जहां परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है, वहीं केंद्रीय पर्यवेक्षक टीम भी मानकों के अनुपालन को लेकर निगरानी करती रहेगी। इसके अलावा शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से भी संबंधित राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक पहले दिन 24 अगस्त को एमए और एमएससी के कुल 21 पाठ्यक्रमों की परीक्षा होगी, जिसमें सबसे ज्यादा एमए के 17 और एमएससी के चार पाठ्यक्रम शामिल हैं। इसके साथ ही अलग-अलग विषय में आचार्य में दाखिले के लिए भी प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। तीन पाली में होने वाली परीक्षा में पहली पाली की परीक्षा 8:30 से 10:30 बजे, दूसरी पाली 12:30 से 2:30 और तीसरे पाली की परीक्षा 4 से 6 बजे तक निर्धारित केंद्रों पर होगी। इस बारे में विस्तृत जानकारी वेबसाइट से भी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed