फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Entrance Exam 2021: BHU has issued admit card 185 exam centers across country know complete schedule 

BHU Entrance Exam 2021: बीएचयू ने जारी किए एडमिट कार्ड, पूरे देश में 185 परीक्षा केंद्र, जानें पूरा कार्यक्रम

Mon, 27 Sep 2021 01:02 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 27 Sep 2021 01:02 AM IST
सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में यूजी, पीजी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम पर भी फाइनल मुहर लग गई है। परीक्षाएं 28 सितंबर से चार अक्तूबर तक चलेंगी।

विज्ञापन
BHU Entrance Exam 2021: BHU has issued admit card 185 exam centers across country know complete schedule 
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : file

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में यूजी (ग्रेजुएट, स्नातक), पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट, स्नातकोत्तर) में दाखिले की प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड रविवार को जारी हो गए। एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (bhuet.nta.nic.in) की ओर वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए। अभ्यर्थी इस वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से 28 सितंबर से चार अक्तूबर तक कराई जाने वाली परीक्षा में पहले दिन यूजी, पीजी के 48 पाठ्यक्रमों की परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वाराणसी: राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में स्वास्थ्य मेले में डॉक्टर को पीटा, भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप, भारी हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट
विश्वविद्यालय में इस बार यूजी में 23 और पीजी में 94 कोर्स के लिए 14 अगस्त से ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई। 12 सितंबर को आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब परीक्षा संबंधी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसमें केंद्रों की सूची तो पहले ही फाइनल हो चुकी है, अब कोर्स वार तिथि में परीक्षा कराने की सूची भी एनटीए ने जारी कर दी है। रविवार से एडमिट कार्ड भी जारी हो गए।

यूपी के 23 जिलों में होगी परीक्षा

यूपी में वाराणसी समेत 23 जिलों के साथ ही अन्य राज्यों में मिलाकर 185 केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन 28 सितंबर को कुल 48 पाठ्यक्रमों की परीक्षा में सबसे अधिक 40 पीजी के हैं, जबकि आठ यूजी के पाठ्यक्रम की परीक्षा कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें-  वाराणसी में रिटायर्ड प्रोफेसर के घर लूट: दंपती को बंधक बनाकर असलहे के बल पर लूटे आठ लाख के आभूषण और 50 हजार नकदी, जांच में जुटी पुलिस

तीन पाली में होगी परीक्षा

बीएचयू की प्रवेश परीक्षा के लिए जारी सूची के अनुसार तीन पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। इसमें सुबह 8 से 10 बजे तक पहली पाली, दूसरी पाली में 12:30 से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली की परीक्षा शाम पांच बजे से शाम सात बजे तक कराई जाएगी। संबंधित अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट से विस्तृत जानकारी भी ले सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र
प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट (bhuet.nta.nic.in) से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना आवेदन फार्म का नंबर, जन्म तिथि डालना होगा। इसके बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया जैसे-जैसे होगी बढ़ती जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed