फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   eight lakhs looted after elderly couple were taken hostage by robbers in varanasi police engaged in investigation

वाराणसी में रिटायर्ड प्रोफेसर के घर लूट: दंपती को बंधक बनाकर असलहे के बल पर लूटे आठ लाख के आभूषण और 50 हजार नकदी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 27 Sep 2021 10:33 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 27 Sep 2021 10:33 AM IST
सार

आधी रात के बाद घर में घुसे चार से पांच की संख्या में बदमाशों ने असलहे से आतंकित कर 50 हजार नगदी समेत आठ लाख मूल्य के आभूषण लूट लिया। बुजुर्ग दंपती को बाथरूम में बंद करने के बाद बदमाश भाग निकले। 

विज्ञापन
eight lakhs looted after elderly couple were taken hostage by robbers  in varanasi police engaged in investigation
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कानून-व्यवस्था और पुलिस की चौकसी को एक बार फिर बदमाशों ने चुनौती दी है। बेखौफ बदमाशों ने बीती रात रोहनिया क्षेत्र के अखरी स्थित चंद्रिका नगर कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर लूटपाट की। आधी रात के बाद घर में घुसे चार से पांच की संख्या में बदमाशों ने असलहे से आतंकित कर 50 हजार नगदी समेत आठ लाख मूल्य के आभूषण लूट लिए।

विज्ञापन


बुजुर्ग दंपती को बाथरूम में बंद करने के बाद बदमाश भाग निकले। रविवार तड़के मौके पर पहुंची रोहनिया थाने की पुलिस और फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड ने छानबीन की। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे पीड़ित बुजुर्गों से घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन


दोनों बेटे रहते हैं दिल्ली में
गाजीपुर के रामपुर निवासी हृदय नारायण राय हरियाणा के रोहतक महाविद्यालय में प्रोफेसर से सेवानिवृत्त होने के बाद पिछले 15 साल से रोहनिया थाना अंतर्गत अखरी स्थित चंद्रिका नगर कॉलोनी में मकान बनाकर पत्नी श्यामा देवी के साथ रह रहे हैं। दो बेटे नई दिल्ली में रहते हैं। बड़ा बेटा अमलेश्वर राय दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच विंग में इंस्पेक्टर है, तो वहीं छोटा बेटा बिजनेसमैन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथा बांधा और मुंह पर चिपकाया टेप

बुजुर्ग हृदय नारायण के अनुसार शनिवार रात लगभग दो बजे के आसपास अचानक चार से पांच की संख्या में नकाबपोश युवक घर में अचानक आ गए। पीछे खिड़की में लगा ग्रिल काटकर अंदर दाखिल हुए थे। रात में गिरने-पड़ने की आहट महसूस हुई तो नींद खुल गई। कमरे से बाहर निकला तो युवकों ने असलहा निकाल लिया। इसी बीच कमरे में घुस गए और पत्नी श्यामा देवी के मुंह पर टेप चिपकाते हुए हाथ बांध दिया।

धमकी दी कि शोर मचाया तो खोपड़ी उड़ा दूंगा। इसके बाद पत्नी के हाथ में सोने की चूडियां ,ब्रेसलेट और चेन के साथ ही कान का टाप्स भी निकालवा लिए। कमरे में रखी अटैची खोलकर 50 हजार नकद, सोने की चार चुड़ी,  दो सोने के सिक्के और दो जोड़ी पायल निकाल लिए। पर्स में रखा 2 हजार रुपया भी नही छोड़े।

सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने बताया कि इसके बाद  दोनों लोगों को बाथरूम में बंद कर बदमाश भाग निकले। उन्होंने बताया कि डर के कारण हम लोग बाथरूम की कुंडी अंदर से बंद कर लिए। अहले सुबह किसी तरह हाथ खोला। फिर पत्नी के बंधन से मुक्त किया। मोबाइल से कंट्रोल रूम और बेटे को घटना की जानकारी दी।

हाइवे के रास्ते भागे लुटेरे, फुटेज खंगाल रही पुलिस

रोहनिया थाना प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि तफ्तीश में सामने आया कि पीछे के कमरे की खिड़की में लगे लोहे के ग्रिल को तोड़कर बदमाश अंदर घुसे थे और उसी रास्ते वापस भी गए। डॉग स्क्वायड की टीम बाईपास तक गई और उसके बाद वापस लौट आई। आशंका है कि घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हाईवे से होकर भागे होंगे।

पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस खंगाल रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से यह तस्दीक कराई जा रही है कि घटना में कितने लोगों की संलिप्ता थी। उधर, दोपहर में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा, सीओ सदर डॉ. चारू द्विवेदी ने पीड़ित बुजुर्गों से बातचीत की और भरोसा दिलाया कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

20 से 25 साल उम्र के युवकों ने दिया घटना को अंजाम

बातचीत के दौरान बुजुर्ग दंपती ने बताया कि यह दूसरी घटना है, इसके दो साल पहले मकान में चोरी हुई थी लेकिन उस समय मकान में कोई रहता नहीं था। इसलिए चोरों के हाथ कुछ लगा नहीं था। बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि नकाबपोश लुटरों की उम्र 20 से 25 साल के आसपास रही होगी। सभी की भाषा शैली थोड़ी अलग थी।  

अखरी चौकी प्रभारी निलंबित

रिटायर्ड प्रोफेसर के घर डकैती मामले में लापरवाही बरतने और बीट पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने की दशा में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने अखरी चौकी प्रभारी उमेश राय को निलंबित कर दिया। वहीं चौकी के अन्य पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed