फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Doctor beaten up at health fair in chauka ghat Ayurvedic college varanasi

वाराणसी: राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में स्वास्थ्य मेले में डॉक्टर को पीटा, भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप, भारी हंगामा

Sun, 26 Sep 2021 08:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 26 Sep 2021 08:52 PM IST
सार

कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में लगे स्वास्थ्य मेले में जांच कराने को लेकर किसी कार्यकर्ता से डॉक्टर की कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन
Doctor beaten up at health fair in chauka ghat Ayurvedic college varanasi
राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में भारी हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज चौकाघाट में रविवार को लगे स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर की पिटाई के बाद अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि एक भाजपा कार्यकर्ता ने दवा वितरण को लेकर डॉक्टर की पिटाई कर दी। इसके विरोध में करीब घंटे भर तक मेले में परामर्श, दवा वितरण आदि का काम ठप रहा। विवाद बढ़ने की सूचना पर पुलिस, पीएसी भी पहुंच गई। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव की ओर से ही आयुर्वेद कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर लगवाया गया था। इसमें सुबह से ही लोग जुटने लगे। अस्पताल में बने अलग-अलग काउंटर पर दोपहर करीब 12 बजे दवा लेने के लिए लोग लाइन में खड़े थे। इस बीच भाजपा कार्यकर्ता भी काउंटरों पर बार बार जाकर व्यवस्था को देख रहे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वाराणसी: काशी नरेश की बड़ी बेटी ने प्रेस वार्ता कर लगाए आरोप- भाई अनंत नारायण करतें हैं हिंसा, अब कहां जाएं हम    
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं और चिकित्सक में हुई बहस
इसी बीच एक कार्यकर्ता और चिकित्सक में दवा वितरण को लेकर बहस हो गई। देखते-देखते विवाद बढ़ गया और हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि एक कार्यकर्ता ने डॉक्टर की पिटाई कर दी। इसके बाद वहां अन्य डॉक्टरों ने भी विरोध जताया और मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे एडीसीपी वरुणा प्रबल प्रताप सिंह ने डॉक्टरों से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब मामला शांत हुआ।

आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के प्रति बढ़ रहा रुझान

राजकीय आयुर्वेद कॉलेज में लगे स्वास्थ्य शिविर का भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने उद्घाटन किया। उन्होंने शिविर में काउंटरों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों का रुझान बढ़ता जा रहा है। यह पद्धति भारतीय संस्कृति से जुड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आयुर्वेद को बढ़ावा देने का आह्वान भी किया है। कार्यक्रम में वाराणसी के साथ ही एम्स नई दिल्ली से आए चिकित्सकों ने भी अपनी सेवाएं दी। इस दौरान राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, विद्यासागर राय आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed