फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Covid Hospital forged on windows, locks will be closed in wards

आखिरकार सतर्क हुआ बीएचयू प्रशासन, कोविड अस्पताल में खिड़कियों पर लगेगी जाली, वार्डों में बंद होंगे ताले

Wed, 26 Aug 2020 01:22 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 26 Aug 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
BHU Covid Hospital forged on windows, locks will be closed in wards
बीएचयू अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू के सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स में कोरोना संक्रमित मरीजों के भागने और और कूदकर जान देने की घटनाओं के बाद कांप्लेक्स के वार्डो की खिड़कियों में जाली लगवाई जाएग। सुरक्षा के लिए सभी वार्डों में ताले भी लगाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर खोलने के लिए केयर टेकर की तैनाती की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से आने-जाने वाले लोगों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। 

विज्ञापन


बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स में सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। कभी मरीज आइसोलेशन वार्ड से निकलकर बाहर भाग जा रहे हैं तो कोई बिल्डिंग से कूदकर जान भी दे रहे हैं। चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओपी राय का कहना है कि सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। सुरक्षा में किसी तरह की कोताही नहीं होगी। उन्होंने मरीजों-परिजनों से भी सहयोग की अपील की है। 

विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर ये होंगे बदलाव

  • सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स की खिड़कियों पर जाली लगवाई जाएगी। 
  • वार्ड में ताला बंद रहेगा। एक केयर टेकर की तैनाती होगी।
  • कोविड वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के लिए एक गार्ड की तैनाती होगी।
  • सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स में वार्डों तक जाने के लिए बने रैंप पर लगे दरवाजे की ऊंचाई बढ़वाई जाएगी।
  • वार्डो में टेलीविजन लगाए जाएंगे और समाचार पत्र भी वार्डों में रखवाए जाएंगे, ताकि मरीजों को अकेलापन न महसूस हो।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed