{"_id":"619d432a608455100c143aa0","slug":"bhu-counseling-from-first-week-of-december-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद दिसंबर के पहले सप्ताह से काउंसिलिंग कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद दिसंबर के पहले सप्ताह से काउंसिलिंग कराने की तैयारी
Wed, 24 Nov 2021 01:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:11 AM IST
सार
यूजी में ऑफलाइन-ऑनलाइन दोनों तरह और पीजी में केवल ऑनलाइन माध्यम से काउंसिलिंग कराने पर विचार किया जा रहा है। इसके हिसाब से अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन
बीएचयू।
- फोटो : kashi hindu vishwavidyalay bhu
विस्तार
बीएचयू में यूजी और पीजी में दाखिले के लिए परिणाम जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को कांउसिलिंग का इंतजार है। विश्वविद्यालय की ओर से दिसंबर के पहले सप्ताह में काउंसिलिंग कराने की तैयारी चल रही है। कुछ पाठ्यक्रमों में ऑफलाइन जबकि कई में ऑनलाइन काउंसिलिंग कराई जा सकती है।
इसी सप्ताह तिथि पर फैसला हो सकता है। विश्वविद्यालय में यूजी, पीजी की प्रवेश परीक्षा में इस बार चार लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। एनटीए की ओर से कराई गई प्रवेश परीक्षा के बाद सोमवार को परिणाम जारी कर दिया गया।
नियमानुसार एनटीए की ओर से अभ्यर्थियों के ई मेल पर परिणाम भेजा जा चुका है। हर कोई एनटीए की वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा में मिले नंबरों की जानकारी लेने में जुटा है। इस बीच काउंसिलिंग की तिथियों के साथ ही इसकी प्रक्रिया को लेकर मंथन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
यूजी में ऑफलाइन-ऑनलाइन दोनों तरह और पीजी में केवल ऑनलाइन माध्यम से काउंसिलिंग कराने पर विचार किया जा रहा है। इसके हिसाब से अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजने की तैयारी है। हालांकि अभी विश्वविद्यालय की ओर से तिथि और कांउसिलिंग की व्यवस्था पर आधिकारिक फैसला होना बाकी है।