{"_id":"5f304e0a8ebc3e3cab6e5c2e","slug":"bhu-city-news-vns5406349154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम जारी, प्रवेश पत्र का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम जारी, प्रवेश पत्र का इंतजार
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा तिथि जारी होने के बाद अब पहले चरण में 24 से 31 अगस्त तक होने वाली परीक्षा का कार्यक्रम वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा विभाग केंद्र निर्धारण, प्रवेश पत्र तैयार करने सहित अन्य तैयारियों में जुटा हैं। परीक्षा से सप्ताह भर पहले अभ्यर्थी प्रवेश पत्र प्रवेश परीक्षा पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय की ओर से देश भर में 202 शहरों में कराई जाने वाली प्रवेश परीक्षा का पहला चरण 24 से 31 अगस्त और दूसरे चरण की परीक्षा 9 से 14 सितंबर तक कराई जाएगी। शनिवार को ही विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा तिथि फाइनल करने के बाद अब कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। इधर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र भी तैयार कराए जा रहे हैं और केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर फिलहाल पहले चरण की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है और दूसरे चरण के लिए भी जल्द ही पाठ्यक्रम वार कार्यक्रम जारी हो जाएगा। इस बारे में परीक्षा नियंता मनोज पांडेय का कहना है कि नियमानुसार परीक्षा के एक सप्ताह पहले प्रवेश पत्र पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
तीन शिफ्ट में दो घंटे की होगी परीक्षा
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से वेबसाइट पर जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक इस बार तीन शिफ्ट में दो-दो घंटे की परीक्षा कराई जाएगी। इसमें पहली शिफ्ट 8:30 से 10:30 बजे, दूसरी 12:30 से 2:30 और तीसरी शिफ्ट 4 से 6 बजे तक चलेगी।