{"_id":"5edd3b518ebc3e904d589947","slug":"bhu-city-news-vns5289362122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों के साथ ही बढ़ने लगा कोरोना सैंपल का दबाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों के साथ ही बढ़ने लगा कोरोना सैंपल का दबाब
विज्ञापन
वाराणसी। वाराणसी सहित आसपास के जिलों में जैसे-जैसे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब पर कोरोना सैंपल जांच का दबाव भी बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि जिले में जांच रिपोर्ट मिलने की रफ्तार पहले से बहुत धीमी हो गई है। वाराणसी में ही 871 ऐसे सैंपल हैं जिनकी रिपोर्ट का इंतजार स्वास्थ विभाग को है।
बीएचयू में वाराणसी, चंदौली सहित कई जिलों के जांच की जिम्मेदारी है। लगभग सभी जिलों में अब सैंपल भी अधिक लिए जा रहे हैं। बनारस में ही पिछले सात दिन में कभी 130 तो कभी 200 सैंपल रोजाना बीएचयू में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सात दिन में 1084 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिसमें से केवल 556 रिपोर्ट ही आई है।
बीएचयू से जो रिपोर्ट आ रहीं हैं उसमें दो दिन से 22 और छह रिपोर्ट मिली है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि अब तक जिले से कुल 6819 लोगों के सैम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिसमे 5948 की रिपोर्ट आ चुकी है, जबकि 871 की आनी बाकी है।
विज्ञापन
-- एक नजर में आंकड़ा
तारीख भेजे सैंपल रिपोर्ट मिली
07 जून 128 06
06 जून 240 22
05 जून 132 82
04 जून 129 180
03 जून 142 71
02 जून 156 153
01 जून 157 42
कोरोना सैंपल की जांच की गति धीमी होना चिंताजनक है। इसके लिए बीएचयू कुलपति से बातचीत कर सैंपल की रिपोर्ट समय से देने को कहा जाएगा। इसके पहले भी सैंपल जांच की गति धीमी होने की जानकारी दी जा चुकी है।-कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी
----
मंडलीय अस्पताल में कोरोना सैम्पल की जांच शुरू
वाराणसी। मंडलीय अस्पताल में कोरोना सैंपल की जांच रविवार से शुरू हो गई है। पहले दिन अस्पताल के एसआईसी डॉ. बीएन श्रीवास्तव ने अपने सैंपल की जांच कराई। शासन की ओर से हर जिले के एक अस्पताल में कोरोना सैंपल की जांच की सुविधा शुरू की गई है। एसआईसी डॉ. बीएन श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल की लैब में हुई जांच की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है, इसकी जानकारी सीएमओ को भी दे दी गई है। इसके अलावा अस्पताल के दो अन्य कर्मचारियों समेत चार लोगों के सैम्पल की जांच की गई। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि मंडलीय अस्पताल में जांच शुरू होने के बाद राहत मिलेगी। अब बीएचयू के साथ ही जिले में कुछ सैंपल यहां भी भेजे जाएंगे। उधर एसआईसी डॉ. श्रीवास्तव ने बताया अस्पताल में जो ट्रू नोट मशीन लगाई गई है उसमें 1 घंटे में 2 सैंपल की जांच की जा सकेगी।
--
अब भी जिले में रेड जोन में है 45 हॉट स्पॉट
जिले में रविवार को कोई हॉट स्पॉट नहीं बना, लेकिन अब भी 45 हॉट स्पॉट रेड जोन में है। सीएमओ ने बताया कि रविवार को गुरुधाम कालोनी भेलूपुर और जंसा के बरनी का हॉट स्पॉट ग्रीन जोन में आ गया। अब जिले में कुल 120 में से 51 ग्रीन, 24 आरेंज और 45 रेड जोन में हैं।