{"_id":"5fd79f348ebc3e3b884c96f5","slug":"bhu-central-office-beaten-up-junior-doctor-accused-of-beating-outsiders","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू के केंद्रीय कार्यालय में कमरा बंद कर छात्र को पीटा, जूनियर डॉक्टर पर बाहरी लोगों को बुलाकर पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू के केंद्रीय कार्यालय में कमरा बंद कर छात्र को पीटा, जूनियर डॉक्टर पर बाहरी लोगों को बुलाकर पिटाई का आरोप
Mon, 14 Dec 2020 10:56 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के केंद्रीय कार्यालय के भीतर कमरा बंद कर एक छात्र की पिटाई कर दी गई। छात्र का आरोप है कि एक जूनियर डॉक्टर ने कुछ बाहरी लोगों को बुलाकर कमरे में बंद कर पिटाई की। यह देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई, पहले तो लोग कुछ समझ नही पाए। कुछ देर बाद इसकी सूचना प्रॉक्टर आफिस को दी गई। सूचना मिलते ही कार्यालय के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी अंदर पहुंचे लेकिन मारपीट करने वाला कोई भी युवक नहीं मिला।
जानकारी के मुताबिक बिरला हॉस्टल में रहने वाला एक छात्र अपनी टीसी निकलवाने केंद्रीय कार्यालय गया था। इसी दौरान यह घटना हुई। चीफ प्रॉक्टर को दिए शिकायत में छात्र दर्शित पांडेय ने घटना के लिए एक जूनियर डॉक्टर को जिम्मेदार ठहराते हुए कुछ बाहरी लोगों को बुलाकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बिरला हॉस्टल में रहने वाला एक छात्र अपनी टीसी निकलवाने केंद्रीय कार्यालय गया था। इसी दौरान यह घटना हुई। चीफ प्रॉक्टर को दिए शिकायत में छात्र दर्शित पांडेय ने घटना के लिए एक जूनियर डॉक्टर को जिम्मेदार ठहराते हुए कुछ बाहरी लोगों को बुलाकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओपी राय ने बताया कि छात्र दर्शित पांडेय की ओर से जो शिकायत पत्र मिला है, उसमें उसने एक जूनियर डॉक्टर का नाम देते हुए आरोप लगाया है। इसकी सूचना अस्पताल के एमएस को देने के साथ ही लंका पुलिस को भी दी गई है। छात्र के आरोपों के आधार पर सीसीटीवी फुटेज की जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन विज्ञापन