{"_id":"59d9f6a24f1c1bb6678b4b77","slug":"bhu-campus-real-time-monitoring-from-chief-proctor-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चीफ प्रॉक्टर ऑफिस से होगी BHU कैंपस की 24 घंटे रीयल टाइम मॉनीटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीफ प्रॉक्टर ऑफिस से होगी BHU कैंपस की 24 घंटे रीयल टाइम मॉनीटरिंग
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 08 Oct 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
सभी छात्रावासों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू कैंपस में छेड़खानी और उपद्रव के बाद जल्द ही 24 घंटे पुख्ता निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए चीफ प्रॉक्टर ऑफिस में कंट्रोल कमांड सेंटर स्थापित किया जा रहा है।
सीसीटीवी सर्विलांस के जरिए रीयल टाइम मॉनीटरिंग होगी। परिसर में कहीं भी किसी तरह की घटना पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचेंगे। निगरानी के लिए सिंहद्वार समेत सभी प्रवेश द्वारों के अलावा सभी छात्रावासों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
अधिकतर स्थानों पर कैमरे लगाए जा चुके हैं। कुछ स्थानों पर अभी लगाया जाना है। ये सभी सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल कमांड सेंटर से जुड़ेंगे। कमांड सेंटर में प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह ने बताया कि किसी स्थान पर भीड़ अचानक बढ़ने पर तत्काल कंट्रोल कमांड सेंटर को सूचना हो जाएगी। किसी संदिग्ध या अराजक तत्वों की खोज करनी हो तो उनके फोटो और डेटाबेस साफ्टवेयर में फीड करने होंगे।
इसके बाद वह जब भी परिसर में लगे किसी सीसीटीवी कैमरे सामने आएगा, तत्काल साफ्टवेयर कंट्रोल रूम को अलर्ट कर देगा।

शनिवार की रात चला विशेष चेकिंग अभियान
बीएचयू
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार की रात परिसर और प्रवेश द्वारों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। परिचय पत्र चेक किए गए। ट्रिपल राइडिंग करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई। बीएचयू कैंपस में छात्रावास,सुरक्षा की समस्याओं को लेकर छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को चीफ प्राक्टर प्रो. रोयाना सिंह से मिला।
छात्रनेता नेहा के नेतृत्व में मिलने गए प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान छात्राओं के हॉस्टलों में सीट बढ़ाने, जरूरत के हिसाब से नये हॉस्टल बनवाने की मांग की। इसके अलावा छात्र-छात्राओं की शिकायत का हॉस्टल में तत्काल निस्तारण, सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की मांग की गई।