फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU campus real time Monitoring from chief proctor office

चीफ प्रॉक्टर ऑफिस से होगी BHU कैंपस की 24 घंटे रीयल टाइम मॉनीटरिंग

Sun, 08 Oct 2017 03:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 08 Oct 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
BHU campus real time Monitoring from chief proctor office
सभी छात्रावासों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू कैंपस में छेड़खानी और उपद्रव के बाद जल्द ही 24 घंटे पुख्ता निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए चीफ प्रॉक्टर ऑफिस में कंट्रोल कमांड सेंटर स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन


सीसीटीवी सर्विलांस के जरिए रीयल टाइम मॉनीटरिंग होगी। परिसर में कहीं भी किसी तरह की घटना पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचेंगे।  निगरानी के लिए सिंहद्वार समेत सभी प्रवेश द्वारों के अलावा सभी छात्रावासों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकतर स्थानों पर कैमरे लगाए जा चुके हैं। कुछ स्थानों पर अभी लगाया जाना है। ये सभी सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल कमांड सेंटर से जुड़ेंगे। कमांड सेंटर में प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह ने बताया कि किसी स्थान पर भीड़ अचानक बढ़ने पर तत्काल कंट्रोल कमांड सेंटर को सूचना हो जाएगी। किसी संदिग्ध या अराजक तत्वों की खोज करनी हो तो उनके फोटो और डेटाबेस साफ्टवेयर में फीड करने होंगे।

इसके बाद वह जब भी परिसर में लगे किसी सीसीटीवी कैमरे सामने आएगा, तत्काल साफ्टवेयर कंट्रोल रूम को अलर्ट कर देगा। 

शनिवार की रात चला विशेष चेकिंग अभियान

BHU campus real time Monitoring from chief proctor office
बीएचयू - फोटो : अमर उजाला
शनिवार की रात परिसर और प्रवेश द्वारों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। परिचय पत्र चेक किए गए। ट्रिपल राइडिंग करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई।  बीएचयू कैंपस में छात्रावास,सुरक्षा की समस्याओं को लेकर छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को चीफ प्राक्टर प्रो. रोयाना सिंह से मिला।

छात्रनेता नेहा के नेतृत्व में मिलने गए प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान छात्राओं के हॉस्टलों में सीट बढ़ाने, जरूरत के हिसाब से नये हॉस्टल बनवाने की मांग की। इसके अलावा छात्र-छात्राओं की शिकायत का हॉस्टल में तत्काल निस्तारण, सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की मांग की गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed