फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Campus Fight between two student groups over parking of bikes Girl student injured

BHU Campus: बाइक खड़ी करने को लेकर दो छात्र गुटों में विवाद, मारपीट में छात्रा घायल

Thu, 23 Mar 2023 07:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 23 Mar 2023 07:48 PM IST
सार

बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर के बाहर गुरुवार शाम जमकर हंगामा हुआ। बाइक खड़ी करने को लेकर दो छात्र आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते नोकझोंक के बाद मारपीट शुरू हो गई। 

विज्ञापन
BHU Campus Fight between two student groups over parking of bikes Girl student injured
बीएचयू विश्वनाथ मंदिर की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित विश्वनाथ मंदिर के बाहर गुरुवार शाम खासा हंगामा हो गया। बाइक खड़ी करने को लेकर दो छात्र गुटों में विवाद हो गया। देखते ही देखते नोकझोंक के बाद मारपीट शुरू हो गई। मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के कर्मियों ने बीच-बचाव किया। मारपीट में घायल छात्रा और उसके साथी को प्रॉक्टोरियल कार्यालय ले जाया गया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार एक छात्र और छात्रा बाइक से विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। बाइक खड़ी करने लगा तो वहां पहले से मौजूद कुछ छात्रों ने विरोध किया। इस बात को लेकर बाइक सवार छात्र और पहले से मौजूद छात्रों में कहासुनी शुरू हो गई। देखती ही देखते तनातनी बढ़ गई और मामला गालीगलौज से हाथापाई पर आ गया।
विज्ञापन


बीचबचाव करने पहुंची छात्रा के साथ भी मारपीट हुई। मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के कर्मी बाइक सवार छात्र और उसकी साथी को प्रॉक्टोरियल कार्यालय ले गए। इस बाबत बीएचयू चौकी प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed