{"_id":"5a8ee8b94f1c1b514a8bab90","slug":"bhu-become-runner-of-34th-national-youth-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"रांची में आयोजित 34वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उपविजेता बना बीएचयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रांची में आयोजित 34वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उपविजेता बना बीएचयू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 22 Feb 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
पांच स्वर्ण, दो रजत, चार कांस्य पदक पाकर छात्रों ने बढ़ाया मान
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और भारतीय विश्वविद्यालय संघ की ओर से रांची विश्वविद्यालय में आयोजित 34 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बीएचयू की टीम उपविजेता रही। 16 से 20 फरवरी तक चले महोत्सव में बीएचयू की टीम को कला, साहित्य, सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं में प्रदर्शन के आधार पर पांच स्वर्ण, दो रजत, चार कांस्य पदक मिले।
पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण विभाग के डॉ. बाला लखेंद्र और महिला महाविद्यालय की डॉ. प्रतिमा गौड़ के नेतृत्व में बीएचयू की टीम ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। महोत्सव में 108 विश्वविद्यालय के लगभग 1200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
संगीत वर्ग में शास्त्रीय (नानपरकसन) और वेस्टर्न वाद्य हेतु प्रशांत मिश्रा और शास्त्रीय वाद्य (परकसन) में आनंद कुमार को स्वर्ण और शास्त्रीय गायन में श्री प्रकाश पाण्डेय को कांस्य पदक प्रदान किया गया। शास्त्री नृत्य प्रतियोगिता में रुद्र शंकर मिश्रा, ललित कला में आन द स्पाट पेंटिंग में ऋषि राज को स्वर्ण पदक मिला।
विज्ञापन
कार्टूनिंग में हितेश चैधरी को रजत, इन्स्टालेशन में विकास कुमार यादव, जयदीप सिंह संस्कार वर्मा और विरेन्द्र महंता को रजत, स्पाट फोटोग्राफी में शुभम कुमार चैहान को कांस्य, क्ले माडलिंग में उत्कर्ष कुमार को कांस्य और रंगोली में कुमारी साधना को कांस्य पदक प्रदान किया गया।
वाद विवाद प्रतियोगिता में दीप्ति तिवारी और सताक्क्षी मिश्रा को रजत पदक प्रदान किया गया। अब बीएचयू की टीम अगले साल में होने वाले अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करेगी। बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्यवाहक कुलपति डॉ. नीरज त्रिपाठी, छात्र अधिष्ठाता प्रो.एमके सिंह आदि ने बधाई दी है।