फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU became the fifth best university in the country

Varanasi News: अन्य केंद्रों के लिए बीएचयू बना देश का पांचवां सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय

Tue, 06 Jun 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
BHU became the fifth best university in the country
विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय देश का पांचवां सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय बन गया है। इंडिया रैंकिंग्स के अनुसार बीएचयू ने विश्वविद्यालय श्रेणी में 65.85 अंक हासिल किया है। पिछले वर्ष बीएचयू छठवें स्थान पर था। इस श्रेणी में देश भर के 100 संस्थानों को शामिल किया गया है। वहीं, बीएचयू ने ओवरऑल श्रेणी में 67.21 अंकों के साथ 11वां स्थान बरकरार रखा है।राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में इंडिया रैंकिंग्स-2023 जारी की। शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क द्वारा जारी रैंकिंग में इस वर्ष कृषि व संबद्ध क्षेत्र की नई श्रेणी जोड़ी गई है। इस श्रेणी में बीएचयू को 63.68 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रखा गया है। इसमें 40 संस्थानों को रैंक किया गया है। बीएचयू का कृषि विज्ञान संस्थान अपनी विशेषज्ञता, शिक्षा व अनुसंधान के लिए भारत ही नहीं विश्व भर में विख्यात है। दंत चिकित्सा में भी बीएचयू ने शानदार प्रदर्शन किया है। 2022 के मुकाबले तीन स्थान का सुधार कर इस वर्ष 18वां स्थान प्राप्त किया गया है।

विवि परिवार की मेहनत का परिणाम : कुलपति

कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने शुभकामनाएं देते हुए इसका श्रेय विश्वविद्यालय के सदस्यों की मेहनत व प्रतिबद्धता को दिया। कुलपति ने कहा कि हम शिक्षण व अनुसंधान के अनुकूल वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही विद्यार्थियों के लिए परिसर में बेहतर माहौल व अनुभव सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। बीएचयू ने डेढ़ साल में विद्यार्थियों व शिक्षकों के कल्याण व विकास के लिए अनेक पहल की है। साथ ही शोध उत्पादकता और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए भी कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed