{"_id":"61c626cbef825f501826b606","slug":"bhu-ba-main-list-counseling-completed-cutoff-released-varanasi-news-vns629812880","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू : बीए की मुख्य सूची की काउंसिलिंग पूरी, कटऑफ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू : बीए की मुख्य सूची की काउंसिलिंग पूरी, कटऑफ जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू में बीए प्रथम वर्ष में मुख्य सूची की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को कला संकाय प्रमुख की ओर से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की कटऑफ सूची जारी की गई। छात्रों से 27 दिसंबर तक फीस जमा करने को भी कहा गया है। विश्वविद्यालय में बीए की काउंसलिंग के लिए पहले ही कटऑफ सूची जारी की जा चुकी थी। जिसके तहत छात्र छात्राओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से प्रवेश लिया। सबसे ज्यादा छात्रों ने ऑनलाइन काउंसलिंग कराई।
कला संकाय प्रमुख प्रो. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मुख्य परिसर और महिला महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की कटऑफ जारी की गई है। मुख्य परिसर में सामान्य में 249 अंक, महिला महाविद्यालय में 230 अंक तक पाने वालों का प्रवेश हुआ है। जबकि ईडब्ल्यूएस में मुख्य परिसर में 243 साल और महिला महाविद्यालय में 228 अंक और ओबीसी में मुख्य परिसर में 242 और महिला महाविद्यालय में 223 अंक वालों ने काउंसिलिंग कराई। इसके अलावा मुख्य परिसर में एससी में 196 महिला महाविद्यालय में 177 अंक और एसटी संवर्ग में मुख्य परिसर में 161 और महिला महाविद्यालय में 138 अंक पाने वाले छात्रों का मुख्य सूची में प्रवेश हुआ है। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी छात्रों से 27 दिसंबर तक फीस जमा करने को कहा गया है। छात्रों द्वारा फीस जमा करने के बाद ही कितने छात्रों का प्रवेश होता है, इसका पता चल पाएगा।