फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU assistant professor beaten in the classroom in varanasi

छेड़खानी का आरोप लगा कर बीएचयू के असिस्टेंट प्रोफेसर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Tue, 29 Jan 2019 10:25 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 29 Jan 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
BHU assistant professor beaten in the classroom in varanasi
बीएचयू में हंगामे के बाद परेशान शिक्षक - फोटो : amar ujala
बीएचयू के समाजशास्त्र विभाग में सोमवार को एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर छेड़खानी का आरोप लगा कर अराजकतत्वों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए है। उन्हें बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मारपीट के साथ ही विभाग में मनबढ़ों ने जमकर हंगामा किया गया। फिलहाल घटना के संबंध में लंका थाने पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सूचना नहीं दी गई है। मारपीट में घायल होने वाले समाजशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर मनोज वर्मा बताए गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस मामले ने विभाग के प्रोफेसरों की आपसी खींचतान और गुटबाजी के चलते भी तूल पकड़ा है। चर्चा रही कि असिस्टेंट प्रोफेसर मनोज ने दो दिन पूर्व एक वरिष्ठ प्रोफेसर और छात्रा की फ़ोटो फेसबुक पर शेयर कर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर विभाग के छात्र, उनके मित्र और अन्य प्राध्यापक उनसे नाराज हो गए थे। सोमवार को जब असिस्टेंट प्रोफेसर मनोज क्लास रूम में पढ़ा रहे थे तो छात्रों का एक समूह कक्षा में घुस गया और इसके बाद उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसके चलते लगभग एक घंटे तक समाजशास्त्र विभाग में अफरातफरी की स्थिति रही।


इस संबंध में लंका इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी ने बताया कि फिलहाल ऐसी किसी घटना के संबंध में बीएचयू प्रशासन की ओर से उन्हें सूचना या तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed