फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU annual fest spandan start from 12 march

स्पंदन 2018: सांस्कृतिक महाकुंभ में फिर से झूमने को तैयार BHU

Mon, 05 Mar 2018 07:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 05 Mar 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
BHU annual fest spandan start from 12 march
स्पंदन 2018 का लोगो - फोटो : अमर उजाला
संकाय स्तर पर उत्सव संपन्न होने के बाद बीएचयू एक बार फिर से झूमने को तैयार है। अंतर संकाय युवा महोत्सव स्पंदन 12 से 16 मार्च तक मनेगा। हर साल की तरह इस वर्ष भी इस सांस्कृतिक महाकुंभ की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।  
विज्ञापन


इस उत्सव में कला, साहित्य, संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इस बार एंफीथिएटर ग्राउंड पर निकलने वाली शोभायात्रा में स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत की झलक दिखेगी। इसके अलावा वसुधैव कुटुंबकम, गांव की उन्नति समेत छह अन्य मॉडल भी दिखेंगे।  
विज्ञापन


विश्वविद्यालय परिसर में होने वाले इस उत्सव से पांच दिन तक माहौल बदला-बदला नजर आता है। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह और संयोजक जेके रॉय की देखरेख में एंफीथिएटर मैदान पर होने वाले मुख्य आयोजन सहित अन्य स्थानों पर तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव में संकाय-संस्थान स्तर पर आयोजित युवा महोत्सव के दौरान हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है। अब जबकि सात दिन ही शेष बचा है, ऐसे में संकाय-विभाग स्तर पर प्रतिभागी रिहर्सल में जुट गए हैं।

इस सांस्कृतिक महाकुंभ में 15 संकाय समेत एमएमवी, राजीव गांधी दक्षिण परिसर, चार सम्बद्ध महाविद्यालयों और आईआईटी (बीएचयू) के विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें साहित्य, संगीत, नृत्य, रंगमंच और दृश्य कलाओं से संबधित कुल 31 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।

मुख्य आयोजन स्थल एम्फीथियेटर में स्थित पंडाल होगा। इसके अतिरिक्त पं ओंकार नाथ ठाकुर ऑडिटोरियम, डॉ के एन उडुपा ऑडिटोरियम, स्वतंत्रता भवन, विज्ञान संस्थान के महामना सभागार, दृश्य कला संकाय सभागार और पत्रकारिता एवं जन संचार विभाग के सभागार में कार्यक्रम आयोजित होंगे। 

पांच दिन में होंगी ये प्रतियोगिताएं

BHU annual fest spandan start from 12 march
spandan - फोटो : अमर उजाला
पहला दिन-समूह गान, एकल गायन, आन द स्पॉट फोटोग्राफी, आन द स्पॉट पेंटिंग, कोलॉज, क्विज, संभाषण। 
दूसरा दिन-सांस्कृतिक यात्रा, उदघाटन, मिमिक्री, टर्न कोटस, निबंध लेखन, 
तीसरा दिन-कोरियोग्राफी, वेस्टर्न वोकल सोलो, वादन, नाटक, मूक अभिनय, लघु नाटक, वाद विवाद, पोस्टर मेकिंग, कार्टूनिंग, क्विज
चौथा दिन-लोक नृत्य, एकल नृत्य, माइम, काव्यपाठ, मेहंदी, रंगोली, स्केचिंग आदि। 
पांचवां दिन-क्रिएटिव डांस, समापन समारोह। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed