{"_id":"66c7dd1cadf80b83b30b7159","slug":"bhu-allocation-of-seats-begins-in-the-second-round-allotment-letter-sent-varanasi-news-c-20-vns1056-702840-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू : दूसरे राउंड में सीटों का आवंटन शुरू, भेजा गया अलॉटमेंट लेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू : दूसरे राउंड में सीटों का आवंटन शुरू, भेजा गया अलॉटमेंट लेटर
विज्ञापन
चयनित छात्र-छात्राएं 25 अगस्त की रात 11.59 बजे तक जमा कर सकेंगे फीस
विश्वविद्यालय में दो और राउंड में चलाई जाएगी आवंटन की प्रक्रिया
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू में स्नातक में दाखिले के लिए दूसरे राउंड में सीटों का आवंटन बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। दाखिले के लिए बनी कमेटी की ओर से छात्र-छात्राओं को अलॉटमेंट लेटर उनके ई-मेल पर भेजा गया है। अब चयनित छात्रों को 25 अगस्त की रात 11.59 बजे तक फीस जमा करने का समय दिया गया है। अभ्यर्थियों के लिए अभी दो और राउंड की प्रक्रिया चलाई जाएगी।
विश्वविद्यालय में स्नातक में दाखिले के लिए इस बार चार राउंड में सीटों का आवंटन करवाने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसमें समर्थ डैशबोर्ड पर अपने सीट को लॉक करने वाले 5500 अभ्यर्थियों ने फीस जमा कर दी थी। 4000 सीटें अभी भी बची हैं। ऐसे में केंद्रीय प्रवेश समिति के चेयरमैन प्रो. भास्कर भट्टाचार्या की देखरेख में बृहस्पतिवार शाम 6 बजे से दूसरे राउंड के सीट आवंटन के शुरू करने का फैसला लिया गया था। इसे देख अभ्यर्थी समर्थ और स्टूडेंट पोर्टल पर अलॉटमेंट लेटर का इंतजार करते रहे। नियमानुसार चयनित अभ्यर्थियों को अलॉटमेंट लेटर भेजा गया। चेयरमैन ने बताया कि तीसरे चरण का अनुमानित सीट आवंटन 27 अगस्त और चौथे चरण का आवंटन संभावित रूप से 31 अगस्त को किया जाएगा। प्रवेशार्थियों से अपील है कि वह बीएचयू के समर्थ और अपने विद्यार्थी पोर्टल को नियमित रूप से चेक करते रहें।