फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Admission 2024 Students cancelled 250 admissions after fifth round

BHU Admission 2024: छात्रों ने पांचवें राउंड के बाद कैंसिल कराए 250 एडमिशन, PG में खाली सीटें 1500 हुईं

Wed, 31 Jul 2024 07:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 31 Jul 2024 07:27 PM IST
सार

BHU Admission 2024 : बीएचयू में पांचवें राउंड के बाद छात्रों ने 250 एडमिशन कैंसिल कराए। ऐसे में पीजी पाठ्यक्रमों में बीएचयू और संबद्ध कॉलेजों की खाली सीटें 1250 से बढ़कर 1500 हो गईं।

विज्ञापन
BHU Admission 2024 Students cancelled 250 admissions after fifth round
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने सीटें छोड़ दी हैं। प्रोफेशनल कोर्स की तरफ रुख कर रहे इन छात्र-छात्राओं ने पीजी के रेगुलर पाठ्यक्रमों से किनारा कर लिया है। पांचवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया के बाद 250 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन कैंसिल करा दिया है। खाली सीटें भरने के लिए केंद्रीय प्रवेश समिति (सीएसी) बुधवार को स्पॉट राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर सकती है। हालांकि सीएसी को एडमिशन कैंसिल करने वालों का सटीक आंकड़ा अब तक समर्थ से नहीं मिला है।

विज्ञापन


बीएचयू और संबद्ध चार कॉलेजों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की 8500 सीटों पर दाखिले के लिए 11 जून से प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। समर्थ डैशबोर्ड पर ऑनलाइन सीट आवंटन और दस्तावेज सत्यापन, फीस भुगतान के पांच राउंड के बाद भी 1250 सीटें खाली रह गईं। विश्वविद्यालय ने इन सीटों पर एडमिशन लेने के लिए स्पॉट राउंड शुरू करने की योजना बनाई है। लेकिन, पांचवें राउंड के बाद भी एडमिशन लेकर सीट छोड़ने का सिलसिला नहीं थमा। अब खाली सीटों की संख्या 1500 हो गई है।

विज्ञापन

प्रोफेशनल के चक्कर में छोड़ रहे रेगुलर कोर्स

बीएचयू की प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि ज्यादातर विद्यार्थी प्रोफेशनल कोर्स के चक्कर में पीजी की सीटें छोड़ रहे हैं। नियमित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के बजाय परफार्मिंग आर्ट्स, म्यूजिक, टेक्सटाइल्स, मैनेजमेंट से जुड़े पीजी कोर्स की तरफ छात्र-छात्राओं का ज्यादा झुकाव है। इनमें उन्हें रोजगार के अवसर दिखते हैं।

क्या बोले प्रोफेसर
पीजी की खाली सीटों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। छात्र-छात्राएं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के चक्कर में एडमिशन कैंसिल करा रहे हैं। समर्थ पोर्टल की टीम ने एमआईएस रिपोर्ट उपलब्ध करा दी तो बुधवार को स्पॉट राउंड के लिए पंजीकरण शुरू किया जा सकता है। -प्रो. राजेश कुमार, सदस्य सीएसी बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed