फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu aaditya mission

Varanasi News: सूर्य मिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा हैं आईआईटी के डॉ अभिषेक

Sat, 26 Aug 2023 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
bhu aaditya mission
आईआईटी बीएचयू के भौतिकी विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अभिषेक कुमार श्रीवास्तव सूर्य मिशन आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग टीम में शामिल हैं। वह पराबैंगनी दूरबीन की विज्ञान टीम (एसयूआईटी विज्ञान प्रबंधन पैनल) के सदस्य हैं।
विज्ञापन

डॉ अभिषेक ने अंतरिक्ष मौसम प्रयोगों और भविष्यवाणी योजना (एएसडब्ल्यूएमपी) में सदस्य के रूप में काम कर चुके हैं। उनका कहना है कि रिमोट-सेंसिंग और इन-सीटू उपकरणों के साथ सौर हवा की उत्पत्ति, सुपरसोनिक गति में इसके त्वरण, अंतरिक्ष मौसम पर उसके प्रभाव का अध्ययन करने में मदद मिलेगी। इसरो दो सितंबर 2023 को एल-1 बिंदु पर आदित्य-एल1 लॉन्च करेगा। उन्होंने बताया कि एल-1 बिंदु लगातार 24 घंटे सौर वातावरण की निगरानी करने में सुविधा प्रदान करता है। आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. पीके जैन ने कहा कि इस मिशन से शिक्षाविदों व शोधार्थियों को मदद मिलेगी। संस्थान के छात्रों को सौर अनुसंधान के नए आयाम से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। अधिष्ठाता, अनुसंधान एवं विकास के प्रोफेसर विकास कुमार दूबे ने डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव के कामकाज की सराहना की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed