फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU 89 year old research thesis digitized on Shodh Ganga portal

Exclusive: बस एक क्लिक पर बीएचयू के 89 साल पुराने शोध होंगे सामने, शोधगंगा पोर्टल पर डिजिटलाइज्ड की गईं थीसिस

Mon, 03 Jun 2024 05:14 PM IST
प्रगति चंद पंकज चौबे, वाराणसी, वाराणसी।
पंकज चौबे, वाराणसी, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 03 Jun 2024 05:14 PM IST
सार

शोधगंगा पोर्टल पर बीएचयू के पुराने शोध की 8148 थीसिस डिजिटलाइज्ड की गईं। इनमें 1935 से 36 के भी थीसिस शामिल हैं। प्रतिदिन औसतन सात से आठ थीसिस को पठनीय बनाकर ऑनलाइन किया जा रहा है।

विज्ञापन
BHU 89 year old research thesis digitized on Shodh Ganga portal
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस एक क्लिक और काशी हिंदू विश्वविद्यालय की 89 साल पुराने शोध की थीसिस स्क्रीन पर। बीएचयू में शोध कार्यों की थीसिस को तेजी से डिजिटलाइज्ड किया जा रहा है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी ने अब तक विभिन्न विभागों में कराए गए शोध की 8148 थीसिस डिजिटलाइज्ड कर दी है। खास बात यह है कि इनमें वर्ष 1935 से 36 की लगभग 89 साल पुरानी दो थीसिस भी शामिल हैं। ये थीसिस हस्तलिखित हैं।
विज्ञापन


काशी हिंदू विश्वविद्यालय का सयाजी राव गायकवाड़ केंद्रीय पुस्तकालय विश्वविद्यालय में कराए गए अनुसंधानों की थीसिस को शोध गंगा के पोर्टल पर अपलोड कर रहा है। प्रतिदिन औसतन सात से आठ थीसिस को पठनीय बनाकर ऑनलाइन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय ने अब तक 7885 थीसिस अपलोड कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

1935 से 36 की दो थीसिस ऑनलाइन 

पोर्टल पर बीएचयू में लगभग नौ दशक पूर्व से शोध कार्य होने का प्रमाण मिलता है। शोध गंगा पोर्टल पर 1935 में मुकम्मल हुई थीसिस 'द विजय नगर पॉलिटी' अपलोड है। इसी तरह थीसिस 'मेटाफिजिक्स ऑफ इंडीविडुएशन' भी ऑनलाइन है, जिसे 1936 में पूरा किया गया था। 

संस्कृत विवि ने सिर्फ तीन थीसिस अपलोड की
भारतीय विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों की थीसिस के भंडारण केंद्र के रूप में शोधगंगा पोर्टल पर थीसिस का डिजिटलाइजेशन अन्य स्कॉलर्स के फायदे का मार्गदर्शन लेने का बड़ा केंद्र है। लेकिन, बनारस के प्रमुख तीन विश्वविद्यालयों में संपूर्णानंद सबसे पीछे है। बीएचयू जहां 8148 थीसिस अब तक अपलोड कर जिले में प्रथम स्थान पर है। वहीं, काशी विद्यापीठ ने अब तक 4972 थीसिस अपलोड की है। जबकि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने सिर्फ तीन थीसिस अपलोड की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed