फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU 33 professors will get researchers from top-50 institutions of india applications till 20th

BHU: 33 प्रोफेसरों को मिलेंगे देश के शीर्ष-50 संस्थानों के शोधार्थी, 20 तक आवेदन; इस तारीख को होगी भर्ती

Sun, 03 Aug 2025 12:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 03 Aug 2025 12:01 PM IST
सार

पीएचडी होल्डर काशी विश्वविद्यालय में शोध करेंगे। इसके लिए वे यहां के प्रोफेसरों के साथ भी बातचीत और उनकी सहायता लेंगे। हर एक छात्र को इमरजेंसी फंड भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
BHU 33 professors will get researchers from top-50 institutions of india applications till 20th
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक महीने बाद बीएचयू में 33 नए पीएचडी होल्डर जॉइन करेंगे जो यहां की हाईटेक मशीनों की मदद से प्रोफेसरों के साथ मिलकर विश्व स्तरीय शोध और अनुसंधान करेंगे। बीएचयू में 33 प्रोफेसरों के अंतर्गत पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप (पीडीएफ) की भर्तियां होंगी। 

विज्ञापन


इन सभी शोधार्थियों का चयन एनआईआरएफ (नेशनल इंस्टीट्यूटशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) में भारत के टॉप 50 और क्यूएस में दुनिया के शीर्ष 500 संस्थानों से किया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों में शोध कर चुके शोधार्थियों को भी मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


हर एक छात्र को 60 हजार रुपये मासिक सैलरी के साथ ही 10 हजार एचआरए और 50 हजार रुपये इमरजेंसी फंड दिया जाएगा। इस फेलोशिप का नाम राजा ज्वाला प्रसाद पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप (आरजेपी-पीडीएफ) है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। जंतु विज्ञान और रसायन विज्ञान विभाग में सबसे ज्यादा पांच और चार पीडीएफ पदों पर भर्ती होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

चयनित अभ्यर्थियों को बीएचयू के सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर में मौजूद आइसोटोप अनुपात द्रव्यमान स्पेक्ट्रोमेट्री, लेजर स्कैनिंग सुपर-रिजॉल्यूशन माइक्रोस्कोप सिस्टम समेत सैकड़ों हाईटेक मशीनों और उपकरणों की मदद से रिसर्च करने का मौका मिलेगा। 

इसके अलावा प्रोफेसर के लैब में पीएचडी स्कॉलर्स और यूजी-पीजी छात्र-छात्राओं को भी गाइड करेंगे। आरजेपी-पीडीएफ फेलो की अवधि एक साल तक होगी। योग्यता के तौर प्रतिष्ठित जर्नल (क्यू1 या क्यू2 जर्नल या स्कोप्स वेब ऑफ साइंस सूचीबद्ध जर्नल) में कम से कम दो शोधपत्र प्रकाशित हों। 

इन विभागों से जुड़कर शोध करेंगे मेधावी
सबसे ज्यादा पांच शोधार्थियों की भर्ती जंतु विज्ञान विभाग में होगी। इसके बाद रसायन विज्ञान विभाग में चार, न्यूरोलॉजी में तीन, भू भौतिकी, भू विज्ञान और भौतिक विज्ञान में दो शोधार्थियों को नियुक्त किया जाएगा। 

इसके अलावा शरीर रचना विभाग, शस्य विज्ञान विभाग, मेन कैंपस और एमएमवी में वनस्पति विज्ञान विभाग, बायो केमेस्ट्री, सेंटर ऑफ जेनेटिक डिसऑर्डर, एक्सपेरिमेंटल मेडिसिन सर्जरी, कंप्यूटर साइंस, सामाजिक समावेशी केंद्र, अर्थशास्त्र, गैसेंट्रोलॉजी, मॉलिक्यूलर बायोलॉजी एंड ह्यूमन जेनेटिक्स, मेडिसिनिल केमेस्ट्री और जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग में एक-एक पोस्ट पर वैकेंसी आई है। 

निर्धारित प्रारूप में करना होगा आवेदन
आवेदन के लिए बीएचयू ने अपने वेबसाइट पर एक निर्धारित प्रारूप भी अपलोड किया है। इसी के अनुसार मांगी गई जानकारियों को भरकर प्रायोजित अनुसंधान एवं औद्योगिक परामर्श प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रोफेसर डीएस पांडेय को 20 अगस्त तक भेजना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed