फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU 28th Vice Chancellor pro sudhir kumar jain reached campus after 28 days of appointment he will take charge on Saturday

बीएचयू: नियुक्ति के 28 दिन बाद विश्वविद्यालय पहुंचे कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन, शनिवार को ग्रहण करेंगे कार्यभार

Fri, 10 Dec 2021 11:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Dec 2021 11:30 PM IST
सार

इसी साल मार्च में बीएचयू के कुलपति पद पर प्रो. राकेश भटनागर का कार्यकाल पूरा होने के बाद से नए कुलपति का इंतजार था। 13 नवंबर को प्रो. सुधीर कुमार जैन की नियुक्ति का आदेश जारी हुआ था। नियुक्ति के 28 दिन बाद शुक्रवार को वो विश्वविद्यालय पहुंचे। 

विज्ञापन
BHU 28th Vice Chancellor pro sudhir kumar jain reached campus after 28 days of appointment he will take charge on Saturday
बीएचयू के नए कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के नए कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन नियुक्ति के 28 दिन बाद शुक्रवार रात को विश्वविद्यालय पहुंचे। वह एलडी गेस्ट हाउस में ठहरे हैं। शनिवार सुबह बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद 28वें कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में इसी साल मार्च में कुलपति पद पर प्रो. राकेश भटनागर का कार्यकाल पूरा होने के बाद से नए कुलपति का इंतजार था। आठ महीने बाद शिक्षा मंत्रालय की ओर से 13 नवंबर को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी हुआ। कुलपति प्रो. जैन ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर जल्द ही बीएचयू आने की बात कही थी। अब 28 दिन बाद वह विश्वविद्यालय आ गए हैं। प्रभारी वीसी, चीफ प्रॉक्टर समेत अन्य अधिकारियों ने एलडी गेस्ट हाउस में उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन


कुलपति के न आने पर छात्रों ने उठाए थे सवाल
वाराणसी। बीएचयू के नवनियुक्त कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन के विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण न करने आने पर छात्रों ने सवाल उठाते हुए भिक्षाटन कर कुलपति के आने का खर्च वहन करने की बात कही थी। शुक्रवार को एनएसयूआई बीएचयू इकाई के बैनर तले छात्रों ने मधुबन पार्क में बैठक में अध्यक्ष राणा रोहित ने चेतावनी दी थी कि अगर 11 दिसंबर तक वह कार्यभार नही संभालते हैं तो भिक्षाटन कर उनके आने की व्यवस्था कराएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू में दाखिले के लिए शनिवार से होगी काउंसिलिंग

BHU 28th Vice Chancellor pro sudhir kumar jain reached campus after 28 days of appointment he will take charge on Saturday
बीएचयू - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू में स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए शनिवार से काउंसिलिंग शुरू होगी। पहले दिन विज्ञान संकाय में बीएससी ऑनर्स मैथ ग्रुप और एमएससी केमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, कंप्यूटर साइंस और एमसीए के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। पीजी में ऑनलाइन जबकि यूजी में ऑनलाइन, ऑफलाइन दोनों माध्यमों से काउंसिलिंग होगी।  

काउंसिलिंग को लेकर संकायों में दिन भर तैयारियां चलती रहीं। अभ्यर्थियों ने प्रवेश पोर्टल पर जो कागजात अपलोड किए हैं, उनके सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सुबह 10 बजे से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। विज्ञान संकाय प्रमुख के निर्देशन में काउंसिलिंग के लिए शिक्षकों की टीम गठित कर दी गई है।

11 दिसंबर को बीएससी आनर्स मैथ ग्रुप और 14 दिसंबर को बायो ग्रुप वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। मैथ ग्रुप में कटऑफ अंक सामान्य श्रेणी में 193, ओबीसी 169, अनुसूचित जाति 120, जनजाति वालों के लिए 38 अंक है। एमएससी केमिस्ट्री में सामान्य में 181, ओबीसी 155, एससी 90 और एसटी में 67 अंक, एमसीए में सामान्य 192, ओबीसी 165, एससी 101, एसटी में 59 अंक वालों की काउंसिलिंग होगी। 
पढ़ेंः वाराणसी को जल्द मिलेगा 20वां थाना: कैंट और शिवपुर के बीच खुलेगा कमिश्नरेट का नया थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed