फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU 104th convocation four students of Arya Mahila PG College got 6 gold medals

बीएचयू दीक्षांत: छह गोल्ड मेडल से नवाजी गईं आर्य महिला पीजी कॉलेज की चार छात्राएं, खुशी से खिल उठे चेहरे

Mon, 16 Dec 2024 03:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 16 Dec 2024 03:41 PM IST
सार

बीएचयू में 104वें दीक्षांत समारोह के दौरान सोमवार को आर्य महिला पीजी कॉलेज की चार छात्राओ को छह गोल्ड मेडल दिया गया। इस दौरान 1054 छात्राओं को उपाधियां मिलीं। 
 

विज्ञापन
BHU 104th convocation four students of Arya Mahila PG College got 6 gold medals
बीएचयू के दीक्षांत समारोह में मेडल और उपाधि मिलने के बाद प्रसन्न छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के 104वें दीक्षांत समारोह के तीसरे और अंतिम दिन आर्य महिला पीजी कॉलेज की चार छात्राओं को छह गोल्ड मेडल से नवाजा गया। कॉलेज के विभिन्न वर्ग की 1054 छात्राओं को उपाधियां दी गईं। सोमवार को केएन उड्डप्पा सभागार में आयोजित उपाधि वितरण समारोह में मुख्य अतिथि संम्पूर्णानन्द संस्कृत विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएचयू कला संकाय की डीन प्रोफेसर बृंदा डी परांजपे मौजूद रहीं।

विज्ञापन


छात्राओं को उपाधियां प्रदान करते हुए मुख्य अतिथि संपूर्णानंद संस्कृत विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि दीक्षांत समारोह का मतलब सिर्फ शिक्षा को पूरा करना नहीं है, बल्कि यह नए सफर की शुरुआत है। यह दिन सभी के लिए गर्व का पल है क्योंकि आप अपने सपनों को पूरा करने की ओर एक कदम और बढ़ चुके हैं। आपने इस यात्रा में बहुत कुछ सीखा है न केवल किताबों से बल्कि जीवन के अनुभवों से भी। इस सफलता के पीछे आपके शिक्षकों का आशीर्वाद और आपके परिवार का समर्थन भी है। अब जब आप इस रस्ते पर आगे बढ़ चुके हैं तो यह याद रखिएगा कि यह सिर्फ शुरुआत है। असफलता आएंगी लेकिन हमें हर मुश्किल के सीखकर और भी मजबूती से आगे बढ़ना है।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि बीएचयू कला संकाय की डीन प्रोफेसर बृंदा डी परांजपे ने स्त्री शिक्षा पर विशेष बल देते हुए कहा कि एक शिक्षित बालिका अपने और परिवार के कल्याण के बारे में उचित निर्णय लेने में सक्षम होती हैं। आज भारत के शीर्ष संस्थाओं में मेधावी बालिकाओं को उनकी पसंद के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अनेक छात्रवृत्तियां भी प्रदान की जा रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

BHU 104th convocation four students of Arya Mahila PG College got 6 gold medals
बीएचयू के दीक्षांत समारोह में मेडल और उपाधि मिलने के बाद प्रसन्न छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
इसके पूर्व उपाधि वितरण के इस कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं के कुलगीत और मंगलाचरण से हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर रचना दुबे ने मुख्य अतिथि विशिष्ट स्थिति सहित सभागार में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष सहित डॉक्टर शशिकांत दीक्षित सहित महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं एवं शिक्षक सहित गैर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।  

चार छात्राओं को मिले छह गोल्ड मेडल
स्नातक में सामाजिक विज्ञान वर्ग से सोनाली यादव को समाजशास्त्र में, बीएचयू मेडल, कला वर्ग से गृह विज्ञान में उजाला सोनी को बीएचयू मेडल सहित रानी विष्णु कुमारी पाल प्राइस तथा डॉक्टर एस जानकी प्राइस मिला। इसी तरह परास्नातक में सामाजिक विज्ञान वर्ग से शिंजनी अइच को इतिहास में बीएचयू मेडल तथा स्वर्गीय प्रोफेसर हीरालाल सिंह मेमोरियल गोल्ड मेडल मिला। कला वर्ग से कुमारी श्रेष्ठा सिन्हा को बंगाली विषय में बीएचयू मेडल तथा पूर्णिमा चक्रवर्ती मेमोरियल गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ।

किस वर्ग को मिली कितनी उपाधियां

स्नातक एवं स्नातकोत्तर तथा पीएचडी को लेकर कला वर्ग से 381, सामाजिक विज्ञान वर्ग से 495, वाणिज्य वर्ग से 122, बीएड से 53 तथा पीएचडी तीन उपाधियां। कुल 1054 छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं।

बीएड की 53 छात्राओं को भी मिली उपाधि
शिक्षाशास्त्र संकाय में आर्य महिला पीजी कॉलेज की 53  छात्राओं को बीएड की उपाधि दी गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे प्रोफेसर प्रणति पंडा (डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एंड नॉन फॉर्मल एजुकेशन, दिल्ली) रहे।
  
तीन छात्राओं को पीएचडी की उपाधि
तीन छात्राओं को पीएचडी की उपाधि भी दी गई। जिनमें दो छात्राएं खुशबू और पूजा शर्मा मनोविज्ञान विभाग से और स्वेता चौरसिया राजनीति विज्ञान विभाग से शामिल रहीं।

अंतिम दिन साढ़े तीन हजार छात्र छात्राओं को मिलीं उपाधियां

बीएचयू के 104वें दीक्षांत समारोह का समापन सोमवार को हो गया। तीसरे दिन मुख्य कैंपस सहित वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा, डीएवी पीजी कॉलेज और आर्य महिला पीजी कॉलेज के साढ़े तीन हजार छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी गईं। मेधावियों को पदकों से भी नवाजा गया। इनमें छह छात्राओं को आठ गोल्ड मेडल दिए गए। उपाधि और मेडल पाने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साह चरम पर था। मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र के सभागार में डीएवी पीजी कॉलेज के 1041 छात्रों को उपाधियां दी गईं। इसमें स्नातक के 817 और परास्नातक के 225 विद्यार्थी शामिल थे।

मुख्य अतिथि दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय गया के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि यह सिर्फ दीक्षांत है, शिक्षांत नहीं। विश्वविद्यालय से प्राप्त दीक्षा के बाद शिक्षा के लिए बड़े अवसर उपलब्ध होंगे। इस दौरान प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल समेत बीएचयू के 20 से ज्यादा प्रोफेसर और अधिकारी मौजूद रहे।

सपना का 8.81 और आरती का 8.71 सीजीपीए
शताब्दी कृषि सभागार में वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा की छात्राओं को उपाधियां दी गईं। यहां दो छात्राओं को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। संस्कृत में प्रथम स्थान के लिए मधु मिश्रा और मनोविज्ञान की कुमारी मनस्विता को प्रशस्ति पत्र और पदक देकर महाविद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया। यूजी की छात्रा आरती कुमारी ने 8.71 सीजीपीए और पीजी की छात्रा सपना कुमारी को 8.81 सीजीपीए हासिल किया। समारोह में सात शोध छात्र-छात्राओं को और करीब 900 छात्राओं को स्नातक और परास्नातक की उपाधियां दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed