{"_id":"5bf54183bdec22694f46221a","slug":"bhu-100th-convocation-ceremony-will-celebrate-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: दीक्षांत समारोह से शुरू हो रही नई परंपरा, टॉपर्स की कॉपियां देख सकेंगे छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: दीक्षांत समारोह से शुरू हो रही नई परंपरा, टॉपर्स की कॉपियां देख सकेंगे छात्र-छात्राएं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 21 Nov 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर
- फोटो : amar ujala
बीएचयू के 100वें दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक पाने वाले टॉपर्स की कापियां अब छात्र-छात्राएं देख सकेंगे। मेधावी विद्यार्थियों से अन्य विद्यार्थी प्रेरणा ले सकें, इस उद्देश्य से नई व्यवस्था समारोह के बाद लागू कर दी जाएगी। बुधवार को कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि इस बारे में आदेश जल्दी ही जारी किया जाएगा।
विश्वविद्यालय में 22 नवंबर को आयोजित 100वें दीक्षांत समारोह के बारे में कुलपति ने बताया कि स्वतंत्रता भवन में गुरुवार को सुबह नौ बजे से शिक्षा सत्र 2017 और 2018 का समारोह एक साथ आयोजित होगा। एंफीथिएटर मैदान की जगह इस साल का आयोजन स्वतंत्रता भवन में समारोह मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बताया, विभिन्न संकायों में प्रथम स्थान पाने वाले 2017 के 31 और 2018 के 26 मेधावियों को मंच से स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि जाने-माने वैज्ञानिक प्रो. रघुनाथ अनंत माशेलकर द्वारा भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. के विजय राघवन को डीएससी, जाने-माने संगीतज्ञ पं राजन मिश्र, साजन मिश्र को डीलिट की मानद उपाधि दी जाएगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि पूर्व के समारोह में सदी के महानतम अभिनेता अमिताभ बच्चन को मानद उपाधि दी गई थी लेकिन वह अब तक उपाधि ले नहीं सके हैं। इसके लिए उनसे बातचीत चल रही है।

Trending Videos
इस संकाय में सर्वाधिक 189 पदक
बीएचयू के छात्र
- फोटो : amar ujala
दीक्षांत समारोह (2017-18) में इस बार संकाय स्तर पर 782 पदक वितरित किए जाएंगे। सबसे अधिक 189 पदक के साथ विज्ञान संकाय पहले नंबर पर है जबकि 185 पदक कला संकाय के छात्रों के नाम हैं। विज्ञान संकाय में 2017 में 98 और 2018 में 91 पदक है, जबकि कला संकाय में दोनों साल में क्रमश: 92 और 93 छात्रों ने पदक हासिल किया है। इसके अलावा आईएमएस में 99, सामाजिक विज्ञान में 63, कृषि संकाय में 50 पदक मिलेंगे।
चार टॉपर्स को सर्वाधिक तीन-तीन पदक
दीक्षांत समारोह में चार टॉपरों को सर्वाधिक तीन-तीन पदक दिया जाएगा। इसमें 2017 में स्नातक में शास्त्री आनर्स में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले हरि नारायण पाठक, स्नातकोत्तर आचार्य वेद में ज्ञानेश उपाध्याय और 2018 में स्नातक में मंच कला संकाय से प्रशांत मिश्रा और स्नातकोत्तर में आचार्य वेद की छात्रा प्रांजलि मिश्रा को सर्वाधिक अंक अर्जित करने पर तीन-तीन पदक दिए जाएंगे।
6 डीलिट
1297 पीएचडी
30 एमफिल
12041 स्नातक
स्नातकोत्तर-9021