फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU 100th convocation ceremony on november 22 and rehearsal today

बीएचयू में दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास, मेधावियों को कल बटेंगे पदक

Wed, 21 Nov 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 21 Nov 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
BHU 100th convocation ceremony on november 22 and rehearsal today
समारोह से पहले पूर्वाभ्यास - फोटो : amar ujala
बीएचयू के 100 वें दीक्षांत समारोह का मंगलवार को पूर्वाभ्यास हुआ। स्वतंत्रता भवन में आयोजित पूर्वाभ्यास में कुलपति, कु लसचिव, विद्या परिषद सदस्यों के साथ छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। 22 नवंबर को मुख्य समारोह मनाया जाएगा, जिसमें वर्ष 2017 और 2018 के कुल 57 मेधावियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में गुरुवार को सुबह 9 बजे से होने वाले समारोह में इस बार 2017 में सर्वाधिक 31 और 2018 में 26 मेधावी मुख्य अतिथि जाने माने वैज्ञानिक डॉ. आरए माशेलकर के हाथों पदक पाएंगे। मंगलवार को कला संकाय,  विज्ञान संकाय सहित अन्य संकायों में उपाधियां पाने वाले छात्र-छात्राओं को उत्तरीय और साफा दिया गया।
विज्ञापन


शाम चार बजे से शुरू हुए पूर्वाभ्यास में सबसे पहले विद्वत परियात्रा निकली इसके बाद कुलपति, कुलसचिव के साथ ही संकाय प्रमुख, निदेशक मंच पर पहुंचे। इस दौरान संगीत एवं मंचकला विभाग की छात्राओं द्वारा कुलगीत की प्रस्तुति की गई, जिसके बाद पदक वितरण, दीक्षांत संबोधन आदि का पूर्वाभ्यास हुआ। कुलपति ने पदक, उपाधि पाने वाले मेधावियों के साथ ही शिक्षकों को बधाईयां दी। इस दौरान विभागाध्यक्षों के साथ परीक्षा नियंत्रक मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने पकड़ी गड़बड़ी, इंजीनियर को फटकारा

BHU 100th convocation ceremony on november 22 and rehearsal today
बीएचयू का 100वां दीक्षांत समारोह - फोटो : amar ujala
स्वतंत्रता भवन में दीक्षांत समारोह के पूर्वाभ्यास में मंगलवार शाम भवन में पहुंचे कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर जैसे ही मंच की ओर बढ़े वहां खराब तरीके से लगाए गए मार्बल्स और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर सूखे गेंदे के फूल की माला लगी पेंटिंग्स पर उनकी नजर गई। इस पर उन्होंने वहां मौजूद विश्वविद्यालय अभियंता को फटकार लगाई।

बताया कि मार्बल्स लगाने में संतुलन न होने की वजह से पूर्व के कार्यक्रमों में भी कई अतिथि गिरते-गिरते बचे हैं। इसके अलावा सूखी माला लगे महामना के चित्र को तत्काल बदलवाने की बात कही। कहा कि कई बार कहने के बाद भी इस पर ध्यान न दिया जाना लापरवाही है।

इस दौरान उन्होंने इंजीनियर को काम के प्रति सजगता बरतने और इस तरह की गलती दोबारा न करने की चेतावनी देते हुए इस गड़बड़ी को तत्काल दुरुस्त कराने को कहा। हाल ही में स्वतंत्रता भवन का नए सिरे से जीर्णोद्धार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed