फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU: 100 patients will be seen instead of 50 in OPD

बीएचयू : ओपीडी में 50 की जगह 100 मरीज देखे जाएंगे

Wed, 11 Aug 2021 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
BHU: 100 patients will be seen instead of 50 in OPD
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रामा सेंटर की ओपीडी में अब 50 की जगह विभागवार 100 मरीज देखे जाएंगे। नई व्यवस्था 16 अगस्त से लागू होगी। मरीज ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से ओपीडी की बुकिंग करा सकेें गे। इस फैसले से उन मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी जो ओपीडी में जगह नहीं मिलने पर इलाज नहीं करवा पा रहे थे।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों को देख पहली की तरह दूसरी लहर में 13 अप्रैल को ओपीडी बंद की गई थी। संक्रमण कम हुआ तो 23 जून से 50 मरीजों को देखने का आदेश जारी हुआ। हालांकि वाराणसी और आसपास के जिलों के साथ ही बिहार, झारखंड से रोज बड़ी संख्या में मरीज ओपीडी में दिखाने आते हैं। कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, मेडिसिन, डर्मेटोलॉजी, टीबी एंड चेस्ट रोग सहित कई विभागों में मरीजों को जगह नहीं मिल पा रही थी। बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि 16 अगस्त से जनरल स्पेशियलिटी और सुपर स्पेशियलिटी में पंजीकरण की संख्या 50 से बढ़ाकर 100 कर दी गई है। इसके अलावा स्पेशियलिटी क्लीनिक के लिए मरीजों के पंजीकरण की संख्या 25 से बढ़ाकर 50 करने का निर्णय लिया गया है। पंजीकरण हर दिन सुबह 11 बजे तक या सीमा पूरी होने तक चालू रहेगा। ट्रामा सेंटर के प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह ने बताया कि 16 अगस्त से 100 मरीज देखे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed