फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU 10-minute video will help prevent students from falling into depression in varanasi

अच्छी पहल: बीएचयू में विद्यार्थियों को डिप्रेशन में जाने से बचाएगा 10 मिनट का वीडियो, बताए गए हैं खास उपाय

Fri, 05 Jun 2026 04:55 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 05 Jun 2026 04:55 PM IST
सार

विद्यार्थियों को डिप्रेशन से बचाने के लिए आईएमएस बीएचयू की मेडिसिन फैकल्टी में एक खास वीडियो बनाया गया है। इसमें डिप्रेशन के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय बताए गए हैं।

विज्ञापन
BHU 10-minute video will help prevent students from falling into depression in varanasi
IMS BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के विद्यार्थियों को डिप्रेशन से बचाने के लिए आईएमएस बीएचयू की मेडिसिन फैकल्टी के डीन प्रो. संजय गुप्ता के निर्देशन में 10 मिनट का वीडियो तैयार कराया गया है। इसमें डिप्रेशन के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय बताए गए हैं। साथ ही यह भी समझाया गया है कि डिप्रेशन कोई कमजोरी नहीं है। इसके वैज्ञानिक कारणों और उपचार संबंधी जानकारी को भी वीडियो में शामिल किया गया है। बृहस्पतिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में इसका उद्घाटन किया गया।

विज्ञापन


आमतौर पर यह देखने को मिलता है कि मेडिकल छात्रों के साथ ही इंजीनियरिंग सहित अन्य क्षेत्रों के युवा भी डिप्रेशन में आकर गलत कदम उठा लेते हैं। आईएमएस बीएचयू के मनोचिकित्सक एवं मेडिसिन फैकल्टी के डीन प्रो. संजय गुप्ता ने बताया कि उच्च शिक्षण संस्थानों में 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 1,628 छात्रों पर किए गए एक सर्वेक्षण में अधिकांश छात्रों में मध्यम से उच्च स्तर की चिंता (69.9 प्रतिशत), अवसाद (59.9 प्रतिशत), व्यवहार एवं भावनात्मक नियंत्रण में कमी (65.1 प्रतिशत) तथा मानसिक तनाव (70.3 प्रतिशत) पाया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अध्ययन में यह भी सामने आया कि कॉलेज जाने वाले युवाओं में लगभग एक-तिहाई बीमारियां चिंता और अवसाद के कारण होती हैं। यह केवल तनाव का विषय नहीं, बल्कि जीवन-मरण का प्रश्न है। प्रो. गुप्ता ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ने का छात्रों पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार छात्र आत्महत्या तक का प्रयास कर बैठते हैं। इसी को देखते हुए बीएचयू में डिजिटल माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य सुधार की पहल की गई है। 10 मिनट के इस वीडियो में डिप्रेशन से जुड़ी भ्रांतियां, उसके लक्षण, बचाव के उपाय और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। 

प्रो. संजय गुप्ता ने यह वीडियो छात्र अधिष्ठाता को भेजते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक इसकी जानकारी पहुंचाने का आग्रह किया है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि प्रत्येक कक्षा में 10 मिनट का यह वीडियो दिखाया जाए तो यह विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी साबित होगा। समारोह में प्रो. रविशंकर, प्रो. एस.के. भारतीय, प्रो. एस.पी. मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed