फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhola and Chandni married in Shiv temple of police station, constable played role of maternal uncle

थाने के शिवमंदिर में हुई भोला और चांदनी की शादी, कांस्टेबल ने निभाई मामा की भूमिका

Mon, 04 May 2020 06:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 04 May 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
Bhola and Chandni married in Shiv temple of police station, constable played role of maternal uncle
धीना थाना परिसर के शिव मंदिर में वर-वधु को आर्शीवाद देते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

चंदौली जिले के धीना थाना परिसर में बने शिवमंदिर परिसर में सोमवार को एसडीएम व पुलिस विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में एक जोड़ा विवाह के बंधन में बंध गया। चांदनी ने जैसे ही भोला के गले में वरमाला डाली थाना परिसर हरहर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा।

विज्ञापन


विवाह में मामा की भूमिका कांस्टेबल सुनील मौर्या व ज्येष्ठ की भूमिका अमित सिंह ने निभाई। इसके बाद मौके पर मौजूद रिश्तेदारों और प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस दौरान लॉकडाउन के नियमों का पूरी तरह पालन किया गया
विज्ञापन


गाजीपुर जिले के हेतमपुर गांव निवासी भोला सिंह की शादी जनपद के नरैना, सकलडीहा की रहने वाली चांदनी के साथ तय हुई थी। विवाह का मुहुर्त चार मई को निर्धारित था लेकिन लॉकडाउन के कारण शादी टालने की स्थिति बन गई। इसकी जानकारी मानवाधिकार के जिला प्रभारी अमित सिंह को हुई तो उन्होंने एसडीएम सहित थाना प्रभारी से वार्ता कर शादी करवाने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित सिंह की बातें सुनने के बाद एसडीएम ने लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए शादी कराने की अनुमति प्रदान कर दी। साथ ही स्वयं भी शादी में उपस्थित रहने की बात कही। इसके बाद सोमवार को थाना परिसर में ही चंद लोगों की मौजूदगी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शादी संपन्न करा दी गई।

इस मौके पर एसडीएम सकलडीहा प्रदीप कुमार, सीओ सकलडीहा जगत कन्नौजिया, थाना प्रभारी राजेश कुमार सहित सहित चौकी प्रभारी कमालपुर कपिलदेव यादव, चौकी प्रभारी महुंजी विवेक त्रिपाठी, अमित सिंह, बिजेंद्र सिंह, अमित यादव, संतोष यादव, विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed