फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhojpuri music special event lokrasdhar in delhi

दिल्ली में कल भोजपुरी लोकसंगीत का खास आयोजन लोकरसधार

Fri, 14 Jul 2017 06:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 14 Jul 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri music special event lokrasdhar in delhi
भोजपुरी लोक संस्कृति को बढ़ावा देने जुटेंगे नामचीन - फोटो : facebook
भोजपुरी की साहित्य परंपरा को बरकरार रखने तथा इसे बढ़ावा देने के उद्देश्य से भोजपुरी लोकसंस्कृति का एक खास आयोजन नई दिल्ली में शनिवार को होने जा रहा है। सावन का मनभावन और पावन महीना लोकराग और लोकगीतों का होता है।
विज्ञापन

इसी विषय को मूल रूप से ध्यान और केंद्र में रखकर 15 जुलाई शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज के सभागार में भोजपुरी लोकसंस्कृति का आयोजन लोकरसधार नाम से होगा।
विज्ञापन


यह आयोजन 'भोजपुरी लोकगीतों की स्त्रियां और भोजपुरी लोकगीतों में स्त्रियां' विषय पर केंद्रीत होगा। आयोजन दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगा। दुनिया भर में फैले भोजपुरियों का समूह आखर, बलिया की संस्था पहल, लोकराग-पुरबियातान और हंसराज कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में हो रहे इस आयोजन में दो युवा लोकगायक कलाकारों का गायन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि यह कार्यक्रम सांस्कृतिक साहित्यिक है, जिसका मुख्य उद्देश्य भोजपुरी की साहित्यिक परंपरा को आगे बढ़ाने है। बलिया से भी 20 से अधिक साहित्यकार एवं कवि शामिल होंगे।

इस आयोजन के जरिये गायन के संग यह बताने की कोशिश करेंगे कि भोजपुरी लोकगीतों को लेकर लोगों में जो  अश्लील और विद्रूपता की भावना बनी है वह भोजपुरी नहीं है। भोजपुरी के नाम पर अश्लीलता कुछ कुत्सित मानसिकता वाले लोगों के खुराफाती मगज की उपज है।

भोजपुरी गीतों के बड़े रचनाकारों जैसे भिखारी ठाकुर, महेंदर मिसिर और अन्य  द्वारा रचित गीत, सभी में स्त्रियां ही केंद्र में रही हैं लेकिन हमेशा से ही स्त्री का मन केंद्र में रहा है, तन नहीं।


लोकरसधार के इस आयोजन में सुश्री चंदन तिवारी और शैलेंद्र मिश्र द्वारा पारंपरिक गीतों के संग ही सावन के विशेष गीत यथा कजरी, ठुमरी, शिव गीत, राधाकृष्ण गीत, पचरा आदि की खास प्रस्तुति होगी। लोकरसधार कार्यक्रम के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन भी चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed