फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhojpuri is oldest language of the universe

विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है भोजपुरी: मारीशस के राजदूत

Thu, 29 Dec 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 29 Dec 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri is oldest language of the universe
मारीशस के राजदूत जगदीश गोवर्धन - फोटो : अमर उजाला
विश्व भोजपुरी सम्मेलन और बड़ालालपुर स्थित जीवनदीप शिक्षण इंडियन डायस्पोरा के सहयोग से चार दिवसीय विश्व प्रवासी स्मरण उत्सव का आगाज गुरुवार को हुआ। इसमें कई देशों के प्रवासी भारतीय हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

इस उत्सव में यूपी, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के साथ ही अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, सांसद मनोज तिवारी, मालिनी अवस्थी समेत 25 हस्तियों को सम्मानित भी किया जाना था लेकिन कार्यक्रम में ये लोग नहीं आ सके।
विज्ञापन


प्रथम विश्व प्रवासी भारतीय सम्मेलन कार्यक्रम की अध्यक्षता मारीशस के राजदूत जगदीश गोवर्धन ने किया। उन्होंने कहा कि विश्व में बोली जाने वाली सबसे प्राचीन भाषा भोजपुरी है। इसके सम्मान की रक्षा करना हर भोजपुरी क्षेत्र वासियों का दायित्व है। इस मौके पर भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग उठी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में डॉ. अशोक सिंह ने कहा कि भोजपुरी धाम, भोजपुरी माई की मंदिर, लाइब्रेरी का निर्माण जल्द कराया जाएगा।

अगले साल अक्टूबर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें फिजी, सूरीनाम, हालैंड आदि देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। 19 से 26 फरवरी के बीच बनारस से एक प्रतिनिधि मंडल मारीशस जाएंगे, जिसमें संस्कृति, कला, ट्रेड आदि से जुड़े लोग होंगे।

उत्सव के तहत शुक्रवार को 108 फीट की भोजपुरी माई की प्रतिमा का एक माडल का अनावरण होगा।
शनिवार को गोष्ठी और रविवार को भोजन के बाद कार्यक्रम का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed