{"_id":"5d277a738ebc3e6c9d3b3e4b","slug":"bhimrao-ambedkar-statue-damaged-people-in-ghosi-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ : बदमाशों ने आंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ : बदमाशों ने आंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, लोगों ने किया हंगामा
Fri, 12 Jul 2019 12:01 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला ग्राम सभा के आंबेडकर चौराहे पर लगी डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को बुधवार रात में बदमाशों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार सुबह जानकारी होने पर लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया और जुलूस निकालते हुए अमिला पुलिस चौकी पहुंचे।
विज्ञापन
सूचना पर घोसी सीओ मौके पर पहुंचे। सीओ ने आरोपियों को गिरफ्तार करने और चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रतिमा की मरम्मत करा दी।
विज्ञापन
अमिला ग्राम सभा के आंबेडकर चौराहे पर डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। गुरुवार सुबह सात बजे टहलने निकले लोगों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा। जानकारी होने पर अकटहवा, अमिला पांडेयकपुरा, बसवानपुर, गौरा इलाके के लोग जुट गए।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके बाद नाराज लोग जुलूस निकालते हुए करीब एक किमी दूर अमिला पुलिस चौकी पहुंचे। यहां पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर घोसी सीओ नंदलाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत करा दी।