{"_id":"61b5af20ec6ee55ed175129d","slug":"bhim-army-chief-chandrashekhar-in-varanasi-offered-prayers-at-sant-ravidas-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: भीम आर्मी चीफ ने संत रविदास के किए दर्शन, टेका मत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: भीम आर्मी चीफ ने संत रविदास के किए दर्शन, टेका मत्था
Sun, 12 Dec 2021 11:17 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:17 PM IST
सार
भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद रविवार सुबह बिना किसी पूर्व सूचना के वाराणसी पहुंचे। समर्थकों के साथ सीरगोर्वधनपुर स्थित संत रविदास मंदिर में मत्था टेका।
विज्ञापन
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर ने रविदास मंदिर में मत्था टेका।
- फोटो : twitter @BhimArmyChief
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर ने रविवार को वाराणसी पहुंचकर संत रविदास के दर्शन किए। मत्था टेकने के बाद उन्होंने लोगों से बातचीत की। वह बिना किसी पूर्व सूचना के संत रविदास के द्वार पहुंचे थे।
विज्ञापन
गठबंधन पर अभी फैसला नहीं
चंद्रशेखर ने कहा कि उनका किसी दल के साथ गठबंधन का अभी कोई फैसला नहीं है। अगर फैसला होगा तो लोगों को सूचित कर दिया जाएगा। बहुजन समाज के लोगों से गठबंधन करने का प्रयास किया जा रहा है। हमें अपनी मेहनत से जीतना होगा। हम समाज, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, मेहनतकश मजदूर और दस्तकार सभी को तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दलितों और शोषितों का राग अलापने वाली कुछ पार्टियां चुनाव तक ही माहौल बनाती हैं। उसके बाद भूल जाती हैं।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा और कहा कि जिस देश में प्रधानमंत्री का ट्विटर एकाउंट हैक हो जाता है, वहां आम आदमी की कितनी सुरक्षा होगी।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम पर चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा को चुनाव में वोट चाहिए। वोट के लिए जो लोग साढ़े चार साल काम नहीं करते, वे ही ऐसे धार्मिक मसलों का फायदा उठाकर चुनाव जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा, देश के बहुसंख्य लोग आज तक रोटी-कपड़ा और मकान की ही लड़ाई लड़ रहे हैं। देश में 80 करोड़ लोग ऐसे हैं जो कि सस्ते भोजन पर निर्भर हैं। सरकार इनकी भलाई के लिए जितनी भी बातें करें मगर कथनी और करनी में खासा फर्क है।
पढ़ेंः मिर्जापुर में युवक की नृशंस हत्या: दो दिन से लापता डॉक्टर के पुत्र का शव झाड़ियों में मिला, जांच में जुटी पुलिस