{"_id":"6730fed43b9d30057c093de4","slug":"bhelupur-jansa-and-lohta-police-station-chiefs-will-step-down-if-criminal-incidents-are-not-revealed-varanasi-news-c-20-vns1056-786719-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: आपराधिक घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ तो हटेंगे भेलूपुर, जंसा और लोहता थानाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: आपराधिक घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ तो हटेंगे भेलूपुर, जंसा और लोहता थानाध्यक्ष
विज्ञापन
आपराधिक घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ तो हटेंगे भेलूपुर, जंसा और लोहता थानाध्यक्ष
- पुलिस आयुक्त बोले, वाहन चेकिंग से आमजन परेशान न हों, यातायात व्यवस्था सुधरे और नाबालिग वाहन न चलाएं
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। आपराधिक घटनाओं का खुलासा जल्द नहीं हुआ तो भेलूपुर, जंसा और लोहता थानाध्यक्ष विभागीय कार्रवाई की जद में आएंगे। यह चेतावनी तीनों थानाध्यक्षों को रविवार की शाम पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने क्राइम मीटिंग में दी। भेलूपुर थाना क्षेत्र में एक परिवार के पांच लोगों की हत्या, जंसा थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में पांच राउंड फायरिंग और जंसा थाना क्षेत्र में आभूषण कारोबारी से लूट की घटना का खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि वाहन चेकिंग या चालान का उद्देश्य आमजन को परेशान करना नहीं है। इसका उद्देश्य यह है कि यातायात व्यवस्था सुधरे। नाबालिग वाहन न चलाएं और दोपहिया वाहन पर तीन लोग सवार न हों। पुलिस आयुक्त ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस और थानों की पुलिस सड़क पर गलत तरीके से खड़े होने वाले वाहनों का चालान करे। निर्धारित रूट पर क्यूआर कोड वाले ई-रिक्शा न चलते मिलें तो उनका चालान हो। परमिट के अनुसार निर्धारित रूट पर ऑटो न चलते मिलें तो उनका चालान हो। नो-एंट्री में प्रवेश करने वाले वाहनों का चालान हो। पुलिस आयुक्त ने कहा कि हत्या, लूट, छिनैती, चोरी के घटनास्थलों का राजपत्रित अधिकारी तत्काल निरीक्षण करें। आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर वह उनसे पूछताछ करें। हत्या, लूट. चोरी, छिनैती के अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई अभियान चलाकर की जाए। ऐसे अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जाए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि चौकी प्रभारी से लेकर उच्चाधिकारी तक सीयूजी नंबर पर आने वाली काॅल को शत-प्रतिशत रिसीव कर शालीनता से बात करें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
सीपी ने बताया दो थानाध्यक्ष क्यों लाइन हाजिर हुए
पुलिस आयुक्त ने बताया कि थानाध्यक्ष चोलापुर ईश्वर दयाल दूबे अपराध नियंत्रण न करने व अपराधों को उच्चाधिकारियों से छिपाने और थानाध्यक्ष बड़ागांव अजय कुमार पांडेय आमजन के द्वारा भ्रष्टाचार व समस्याओं के समाधान न करने की शिकायत पर लाइन हाजिर किए गए हैं। वहीं, थाना प्रभारी सिगरा रहे इंस्पेक्टर मनोज कुमार मिश्रा का सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर प्रमोशन होने पर उन्हें एसीपी ट्रैफिक के पद पर तैनात किया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मारपीट के मामले में हेड कांस्टेबल निलंबित
डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीणा ने रविवार को चोलापुर थाने के मुख्य आरक्षी नीरज राय को निलंबित कर दिया। नीरज राय पर बिजली निगम के जेई पंकज चौहान ने मारपीट का आरोप लगाया था। इसके विरोध में बिजली निगम के कर्मचारी शनिवार को चोलापुर थाने पहुंचे थे।