{"_id":"65cf30fce7cc9db2400184b0","slug":"bharat-jodo-nyay-yatra-priyanka-gandhi-not-attended-rahul-gandhi-yatra-due-to-unwell-2024-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Nyay Yatra: प्रियंका गांधी की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती; यात्रा में नहीं होंगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Nyay Yatra: प्रियंका गांधी की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती; यात्रा में नहीं होंगी शामिल
Fri, 16 Feb 2024 03:26 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:26 PM IST
सार
राहुल गांधी की चंदौली में होने वाली सभा में प्रियंका गांधी नहीं शामिल होंगी। उनकी तबीयत खराब हो गई है। जिसके चलते अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट के जरिये अपने अस्वस्थ होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में प्रियंका गांधी नहीं शामिल होंगी। वह अस्वस्थ होने के कारण राहुल गांधी की यात्रा में शामिल नहीं हो सकेंगी। यह जानकारी उन्होंने एक्स पर पोस्ट के जरिये दिया है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा है कि 'मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुंचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूंगी। तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं।'
विज्ञापन
मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुँचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूँगी। तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी…
विज्ञापन विज्ञापन— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 16, 2024
कांग्रेसी दावा- यात्रा में शामिल होंगे ढाई लाख लोग
कांग्रेस नेताओं का दावा है कि बनारस की यात्रा में जनता की भीड़ दो से ढाई लाख के बीच रहेगी। कल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय और कांग्रेस नेता पीएल पुनिया बनारस पहुंचे। उन्होंने चंदौली, भदोही और वाराणसी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। अविनाश पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हर वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं।
इस यात्रा से प्रदेश की राजनीति को नया मोड़ मिलेगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि इंडिया गठबंधन से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बनारस में यात्रा में शामिल होंगे। बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद राहुल गांधी गोदौलिया चौराहे पर जनता को संबोधित भी करेंगे।
इस यात्रा से प्रदेश की राजनीति को नया मोड़ मिलेगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि इंडिया गठबंधन से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बनारस में यात्रा में शामिल होंगे। बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद राहुल गांधी गोदौलिया चौराहे पर जनता को संबोधित भी करेंगे।