फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bharat Gaurav Train Karnataka minister said Most of people of Karnataka want to come to Kashi

Bharat Gaurav Train: कर्नाटक की मंत्री बोलीं- जीवन में कम से कम एक बार काशी आना चाहते हैं अधिकांश कर्नाटकवासी

Sun, 13 Nov 2022 05:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Nov 2022 05:19 PM IST
सार

देश की पहली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन रविवार शाम बनारस जंक्शन पहुंची। यात्रियों के स्वागत के लिए पहुंचीं कर्नाटक की धार्मिक बंदोबस्ती मंत्री शशिकला जोले ने कहा कि मेरे राज्य के अधिकांश लोग चाहते हैं कि जीवन में कम से कम एक बार काशी यात्रा की जाए। 

विज्ञापन
Bharat Gaurav Train Karnataka minister said Most of people of Karnataka want to come to Kashi
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से उतरे यात्रियों का स्वागत करतीं कर्नाटक की धार्मिक बंदोबस्ती मंत्री शशिकला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक की धार्मिक बंदोबस्ती मंत्री शशिकला जोले ने कहा कि कर्नाटक के अधिकांश लोगों की इच्छा रहती है कि जीवन में कम से कम एक बार काशी यात्रा की जाए। इस तरह का कार्यक्रम शुरू करने की मेरी भी इच्छा थी, जो कि अब पूरी हो रही है। बेंगलुरु से आ रही भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के यात्रियों का स्वागत करने के लिए वो बनारस जंक्शन पहुंचीं थीं।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार ने यह तय किया है कि हर साल राज्य के 30 हजार लोगों को काशी दर्शन कराएगी। काशी दर्शन के तीर्थ यात्रियों को सरकार की ओर से किराये में 5000 रुपये की सब्सिडी भी दी जाएगी। बताया कि धार्मिक बंदोबस्ती विभाग द्वारा तीर्थयात्रा पैकेज तैयार करने के साथ ही कर्नाटक कम कीमत पर भारत गौरव ट्रेन सेवा प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
विज्ञापन

 
वाराणसी पहुंची भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बेंगलुरु से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी देकर वाराणसी के लिए रवाना किया था। इस ट्रेन में कर्नाटक के करीब 600 तीर्थयात्री हैं। जो रविवार शाम पांच बजे बनारस जंक्शन पहुंची। कर्नाटक की धार्मिक बंदोबस्ती मंत्री शशिकला जोले ने यात्रियों का स्वगात किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bharat Gaurav Train Karnataka minister said Most of people of Karnataka want to come to Kashi
कर्नाटक की धार्मिक बंदोबस्ती मंत्री शशिकला जोले ने - फोटो : अमर उजाला

यहां से सभी यात्री सारनाथ स्थित होटेल के लिए जाएंगे जहां रात्रि विश्राम करने के बाद 14 नवंबर को तुलसी मानस मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर संकटमोचन मंदिर का दर्शन करेंगे। इसके बाद गंगा आरती में भी शामिल होंगे। मंगलवार सुबह 5:30 बजे बनारस जंक्शन से अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन से रवाना होंगे।

पहले से काफी बदला बनारस 

मंत्री शशिकला जोले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वाराणसी पहले की अपेक्षा काफी बदल चुका है। यहां काशी विश्वनाथ धाम अब देखते बन रहा है। घाट भी सुंदर हो रहे हैं। पर्यटन के क्षेत्र में वाराणसी काफी तेजी से बढ़ रहा है। यहां की सड़कें पहले की अपेक्षा ज्यादा ठीक हैं। हर ओर विकास दिख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed