फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bharat Darshan special train will run from new year

नए साल से चलेगी भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन, कराएगी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक की यात्रा

Fri, 11 Dec 2020 07:02 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 11 Dec 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
Bharat Darshan special train will run from new year
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

नए साल में रेल यात्रियों के लिए भारत दर्शन ट्रेन शुरू हो रही है। 8 दिनों के अंदर 4 ज्योर्तिलिंगों और गुजरात के केवडिया में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा कराने की योजना इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने बनाई है।

विज्ञापन


10 से 18 जनवरी के बीच वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर, उज्जैन में महाकालेेश्वर, ओंकारेश्वर, सोमनाथ ज्योर्तिलिंग, द्वारकाधीश मंदिर सहित नागेश्वर ज्योर्तिलिंग, केवडिया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी यात्रा के साथ ही साबरमती आश्रम भी यात्रियों को घुमाया जाएगा। इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर यात्रियों को वरीयता दी जाएगी। 8 दिनों के पैकेज में प्रति यात्री 8505 रुपये टिकट रखा गया है। टिकट में ही नाश्ता, दोपहर भोजन और रात का भोजन जुड़ा रहेगा। यात्रियों को ट्रेन के स्लीपर श्रेणी में सफर कराया जाएगा। 10 जनवरी से कैंट रेलवे स्टेशन से यह यात्रा शुरू होगी और 18 जनवरी तक यात्रा काशी में आकर पूरी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वाराणसी आईआरसीटीसी के मुख्य पर्यवेक्षक सुबोध श्रीवास्तव के अनुसार 10 जनवरी की सुबह 6 बजे भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन 4 ज्योर्तिलिंग की यात्रा पर निकलेगी और 11 को उज्जैन में दो दिन एक रात रूककर 14 को केवडिया, 15 को सोमनाथ, 16 को द्वारका और 17 जनवरी की सुबह साबरती पहुंचकर उसी दिन शाम को बनारस के लिए वापस होगी।

18 की सुबह कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्री पहुंच सकेंगे। गुजरात के केवडिया में भारत रत्न व लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची 182 मीटर प्रतिमा है। यात्री किसी भी अन्य जानकारी के लिए वाराणसी स्थित आईआरसीटीसी के हेल्पलाइन नंबर 8595924247, 8287930939 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed