फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhadohi will be first smoke free district of country

देश का यह पहला जिला जो होगा धुआं मुक्त, चार साल में इतने लोगों को मिले गैस कनेक्शन 

Sat, 21 Apr 2018 03:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Updated Sat, 21 Apr 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi will be first smoke free district of country
demo pic - फोटो : self
देश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत परिवारों को एलपीजी कनेक्शन दिए जा रहे हैं। जो लोगों के लिए वरदान साबित हो रहें हैं। एलपीजी कनेक्शन की मदद से घर की महिलाओं को धुएं से होने वाली परेशानी से निजात मिल रही है।
विज्ञापन


यह बातें पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के संयुक्त सचिव आशुतोष जिंदल ने कही। वह भदोही के हॉस्टल चौराहे के समीप गैस एजेंसी पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला एलपीजी पंचायत में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भदोही में जिस तरीके से गरीबों को कनेक्शन दिए जा रहे हैं, इससे यह कुछ महीनों में देश का पहला धुआं मुक्त जिला होगा। उन्होंने कहा कि 1955 से देश में एलपीजी कनेक्शन की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


2013 तक 13.5 करोड़ उपभोक्ता एलपीजी से जुड़े, जबकि पिछले चार साल में यह आंकड़ा 22.5 करोड़ तक पहुंच गया। ग्रामीण इलाकों में नई एजेंसी खुलने से लोगों को रोजगार मिल रहा है, वहीं एलपीजी से खाना पकाने से धुएं से होने वाली बीमारियों से भी लोग बचेंगे।


होम डिलीवरी की शिकायतों पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इसमें सुधार होगा। जिले में अब तक 98 हजार लोगों को उज्ज्वला योजना के कनेक्शन दिए गए। जबकि आगामी एक साल में 37 हजार लोगों को और दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed