{"_id":"64cd51b09f7de5d50609ed68","slug":"bhadohi-station-will-be-rejuvenated-with-22-crores-varanasi-news-c-191-1-svns1017-1529-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 22 करोड़ से भदोही स्टेशन का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 22 करोड़ से भदोही स्टेशन का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन भदोही को अब भव्य रूप दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी छह अगस्त को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से स्टेशन के कायाकल्प के लिए 22 करोड़ रुपये की परियोजना का शुभारंभ करेंगे। अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन की रिमॉडलिंग का कार्य कराया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर स्टेशन पर जोर-शोर से तैयारी चल रही है।
जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन होने के बावजूद भदोही स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। कालीन निर्यातक लगातार भदोही स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप में विकसित किए जाने को लेकर प्रयासरत थे। कालीन निर्यातकों की मांग थी कि कालीन का हब होने के कारण अक्सर यहां विदेशी निर्यातकों का आना-जाना लगा रहता है। भदोही के सबसे नजदीकी हवाई अड्डा बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रेलवे मार्ग से ही कालीन निर्यातक जिले में आते थे, लेकिन सुविधाओं का अभाव होने के कारण वे रेल यात्रा करने से कतराने लगे। ऐसे में भदोही रेलवे स्टेशन को अत्याधुनिक स्वरूप में विकसित किया जाना बहुत जरूरी था। कालीन निर्यातकों की मांग को लेकर भदोही रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है। जिसके तहत 22 करोड़ की लागत से स्टेशन पर अत्याधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। भदोही स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू होकर 11 बजे तक चलेगा। अमृत भारत योजना के तहत पूरे स्टेशन का कायाकल्प किया जाना है। इसमें स्टेशन स्केलेटर सहित अन्य कई कार्य शामिल हैं। रविवार के कार्यक्रम में सांसद डाॅ. रमेश चंद्र बिंद मुख्य अतिथि होंगे। उस दिन कर्मचारियों को आवश्यक रूप से यूनिफार्म में आने का निर्देश दिया गया है।